चार घंटे तक पड़ी रही लाश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2016 2:30 AM

विज्ञापन

मधुबनी/दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमी स्थित श्मशान में चिता पर रखी लाश को उसके भाई ने ही जलने से रोक दिया. पुलिस चार घंटे तक इस मामले की जांच में उलझी रही. अंतत: भाई की संतुष्टि के बाद उसके कहने पर पुलिस ने लाश को जलाने का निर्देश दिया. मधुबनी जिला के राधाकांत […]

विज्ञापन

मधुबनी/दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमी स्थित श्मशान में चिता पर रखी लाश को उसके भाई ने ही जलने से रोक दिया. पुलिस चार घंटे तक इस मामले की जांच में उलझी रही. अंतत: भाई की संतुष्टि के बाद उसके कहने पर पुलिस ने लाश को जलाने का निर्देश दिया.

मधुबनी जिला के राधाकांत गांव निवासी एवं आरबी मेमोरियल के सामने दवा दुकान चलानेवाले जयनगर मेडिको के संचालक श्रवण कुमार ने मंगलवार को पत्नी रीना देवी को बीमार अवस्था में आरबी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया.
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने उसकी लाश को दाह संस्कार के लिए एकमी के श्मशान लेकर चले गये. इसकी सूचना किसी ने मृतक के भाई बासोपट्टी थाना के मढिया गांव निवासी कृष्ण देव ठाकुर को दी. कृष्णदेव ने इसकी सूचना पुलिस को दी. एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर बहादुरपुर थाना की पुलिस एकमी घाट पहुंची और लाश जलाने से मना कर दिया.
इस दौरान एसडीपीओ दिलनवाज अहमद भी घटना स्थल पर पहुंचे औार मामले की पूरी जानकारी ली. कृष्णदेव के छोटे भाई समेत मृतका की 15 वर्षीया पुत्री एवं दोनो बेटों से भी घंटों पूछताछ की. अंतत: यह बात सामने आयी कि उसकी मौत बीमार रहने की वजह से हुई. कृष्णदेव जब संतुष्ट हो गया कि उसकी बहन को किसी ने प्रताड़ित नहीं किया है तो उसकी सहमति के बाद लाश को जलाने की अनुमति पुलिस ने दी. कृष्णदेव पश्चिमी चंपारण के बेतिया में सहायक प्रोग्राम पदाधिकारी है.
इस मामले में जांच के क्रम में भी एक नाटकीय मोड़ आ गया. दिल्ली के किसी दो भाइयों ने एसएसपी को जानकारी दी कि उसकी बहन को उसके ससुराल वालों ने जलाकर मार दिया है. एसएसपी के तेवर सख्त हुए और उन्होंने बहादुरपुर पुलिस से कहा कि लाश को वहां से उठाकर पोस्टमार्टम कराते हुए एफआइआर दर्ज करें,
लेकिन कुछ देर में ही एसएसपी को पता चल गया कि यह मामला जाले थाना क्षेत्र के कछुआ गांव का है. दरअसल कछुआ गांव में एक महिला की मौत हो गयी. इसे लेकर उसके भाइयों ने एसएसपी से शिकायत दर्ज करायी थी. बहादुरपुर थानाध्यक्ष देवानन्द राउत ने इन बातों की पुष्टि करते हुए कहा कि इंदिरा कालोनी में रहनेवाली श्रवण की पत्नी कई दिनों से बीमार चल रही थी. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन