भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन किसान विरोधी है बिहार सरकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2016 2:29 AM

विज्ञापन

झंझारपुर : बिहार की नीतीश कुमार की सरकार किसान विरोधी हो गयी है. सरकार ने अपने सात निश्चय के ढकोसला में से भी कृषकों को बाहर कर दिया है. और कृषकों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने मंगलवार को झंझारपुर के जानकी […]

विज्ञापन

झंझारपुर : बिहार की नीतीश कुमार की सरकार किसान विरोधी हो गयी है. सरकार ने अपने सात निश्चय के ढकोसला में से भी कृषकों को बाहर कर दिया है. और कृषकों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने मंगलवार को झंझारपुर के जानकी विवाह भवन में प्रेस को संबोधित करते हुए कही.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार पुराने कैबिनेट को भी समाप्त कर दिया है. पिछले साल के किसानों के धान क्रय का राशि भी बकाया रखा हुआ है. झंझारपुर सहित पूरे जिले में दो वर्षों से डीजल अनुदान की एक भी किस्त नहीं दिया गया है. 1 5 नवंबर तक किसानों से धान की खरीदारी शुरू हो जानी चाहिए. लेकिन अभी ना ही विभाग के अधिकारी या जिलाधिकारी को ही इस संदर्भ में किसी भी तरह का आदेश दिया गया है.

कहा कि सरकार की मंसा साफ हो गई है कि पिछले साल की तरह इस साल भी बिचौलिये के माध्यम से ही धान की खरीदारी करायेगी तथा किसानों को औने पौने दामों में धान बेचने का विवश किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार के इस रवैये को भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी. इसे पार्टी के द्वारा जमकर विरोध किया जायेगा. प्रेस वार्ता मे सांसद विरेंद्र कुमार चौधरी, एमएलसी सुमन महासेठ, अर्जुन सहनी, हरेंद्र प्रताप, मुत्युंजय झा, सियाराम साह, राकेश मिश्र, विष्णु टिबरेवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

पिछले साल के धान का दाम अब तक बकाया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन