डायन प्रताड़ना को लेकर प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2016 4:49 AM

विज्ञापन

मधुबनी : बिस्फी थाना क्षेत्र के सिमरी भोजपरौल गांव में एक महिला को डायन कह कर प्रताड़ित किये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले पीड़ित महिला के बेटे के बयान पर बटोही साह समेत तीन अन्य लोगों पर नगर थाना के एस आई ए के सिंह के समक्ष फर्द बयान देकर प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन

मधुबनी : बिस्फी थाना क्षेत्र के सिमरी भोजपरौल गांव में एक महिला को डायन कह कर प्रताड़ित किये जाने का मामला सामने आया है. इस मामले पीड़ित महिला के बेटे के बयान पर बटोही साह समेत तीन अन्य लोगों पर नगर थाना के एस आई ए के सिंह के समक्ष फर्द बयान देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

नगर थाना के एसआई एके सिंह को सदर अस्पताल में उपचार के दौरान दिया. अपने फर्द बयान में उन्होंने कहा है कि दीपावली के दिन शाम गांव के बटोही साह, संतोष, अशोक व लक्ष्मीनियां देवी उनके घर आये. आरोपितों ने उनकी मां को डायन कह कर गाली ग्लौज देना शुरू की. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनकी मां के साथ पूरे परिवार को बुरी तरह पीटा. घटना में घायल युवक का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. एसआई ए के सिंह ने बताया है कि फर्द बयान को बिस्फी थाना भेजा जायेगा. जहां से पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन