दीपावली आज, जम कर हुई खरीदारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2016 6:12 AM

विज्ञापन

मधुबनी : प्रकाश का पर्व दिवाली को ले लोगों का उत्साह चरम पर है. रविवार को होने वाले इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिये अपने गांव से दूर रहने वाले कई परिवार भी गांव आ चुके हैं. दिवाली को ले लोग घरों की सफाई कर रहे हैं. मां लक्ष्मी के आगमन में लोग […]

विज्ञापन

मधुबनी : प्रकाश का पर्व दिवाली को ले लोगों का उत्साह चरम पर है. रविवार को होने वाले इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिये अपने गांव से दूर रहने वाले कई परिवार भी गांव आ चुके हैं. दिवाली को ले लोग घरों की सफाई कर रहे हैं. मां लक्ष्मी के आगमन में लोग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. दीवारों व घरों पर बिजली के झालर लगाये जा रहे हैं.

घरों में पर्व को ले बच्चों में खासी खुशियां देखी जा रही है. बाजारों में भी चहल पहल देखी जा रही है. मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की मूर्तियां की खूब बिक्री हो रही है. दुकानदार भी पूजा की तैयारी कर रहे हैं. आज लोग भगवान की पूजा के लिये व्रत रखेंगे . शहर के तकरीबन सभी बाजार में आज भी ग्राहकों की भीड़ रही. कैंडिल , छोटे बल्बों की खरीदारी लोग कर रहे थे. बाजार भी बिजली के सामान से सजा है. मिठाई दुकान पर भी भीड़ जुटी रही.

कई अपने घर को रंग बिरंगे रोशनी से नहाने की तैयारी में हैं. जगह – जगह मिट्टी के दीप की लोग खरीदारी कर रहे थे. फूलझड़ी छोड़ने के लिए बच्चे अति उत्साहित हैं. शहर के बाटा चौक , महिला कालेज रोड , बड़ी बाजार , गिलेशन बाजार, चूड़ी बाजार , शंकर चौक, सहित अन्य बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा . वहीं किराने की दुकान पर भी लोग पूजा व पकवान के सामान खरीदते देखे गये.

बिजली उपकरणों की दुकान पर लगी रही भीड़ दीपावली में घर को सजाने के लिये लोगों ने आधुनिक व आकर्षक बिजली उपकरणो की जमकर खरीदारी की. इस दौरान चाइनिज सामान भी खूब बेचे गये. घरों को सजाने के लिए बिजली मिस्त्री की खोज में लोग पूछताछ करते रहे.
ढिबरी व बिजली उपकरण की दुकानों पर भीड़
केला व सेब की बढ़ी आवक
मां लक्ष्मी की पूजा को लेकर बाजारो में फल की आवक काफी अधिक बढ गयी है. बाजार सूत्रों के अनुसार पूरे जिलेभर में केला, सेब व अन्य फलों की खूब डिमांड रही. लोग अपने संबंधियों को उपहार देने के लिये विभिन्न प्रकार के सामान की खरीदारी कर उसे पैंकिंग कराने में जुटे रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन