गिरफ्तारी को लेकर बैठक करेंगे चेंबर प्रतिनिधि

Updated at : 28 Oct 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तारी को लेकर बैठक करेंगे चेंबर प्रतिनिधि

पवन को सचिव पद पर बनाये रखने पर सहमति चेंबर अधिकारी सचिव को लेकर आपस में कर रहे थे बात जयनगर : निगरानी टीम की ओर से गिरफ्तार किये गये चेंबर के सचिव पवन यादव के बचाव में महासचिव आये. चेंबर महासचिव अनिल बैरोलिया ने कहा कि पवन निदरेष हैं. उन्होंने कहा कि बीते साल […]

विज्ञापन

पवन को सचिव पद पर बनाये रखने पर सहमति

चेंबर अधिकारी सचिव को लेकर आपस में कर रहे थे बात
जयनगर : निगरानी टीम की ओर से गिरफ्तार किये गये चेंबर के सचिव पवन यादव के बचाव में महासचिव आये. चेंबर महासचिव अनिल बैरोलिया ने कहा कि पवन निदरेष हैं. उन्होंने कहा कि बीते साल छठ पर्व के दौरान तार टूटने से हादसा हुआ था.
इस साल चेंबर ने दिवाली व छठ पर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर पहल की थी. इसके लिए पवन गुरु वार की सुबह जयनगर डीएसपी चंदन पुरी के आवास पर उनसे मिलने गये थे, जहां पर निगरानी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पवन की गिरफ्तारी के बाद पैदा हुये हालात को लेकर गुरुवार को ही चेंबर की बैठक गुरुवार की रात होने है, जिसमें पूरे मामले पर बात की जायेगी. बैठक में ही आगामी रणनीति पर विचार किया जायेगा. महासचिव ने कहा कि पवन की छवि साफ-सुथरी रही है. वो समाजसेवी भी है. उनकी छवि
को देख कर चेंबर में सचिव पद उन्हें दिया गया है. इस पद पर वह आगे भी बने रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन