डीएसपी चंदन पुरी का मोतिहारी में है आलीशान मकान

Updated at : 28 Oct 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
डीएसपी चंदन पुरी का मोतिहारी में है आलीशान मकान

चिरैया(मोतिहारी) : मधुबनी में निगरानी के हथ्थे चढ़े डीएसपी चंदनपुरी पूर्वी चम्पारण के शिकारगंज थानान्तर्गत हराज भेडि़याही मठ गांव के निवासी हैं. भाई में अकेले चंदनपुरी की शिक्षा मोतिहारी में हुई, बाद में पटना व दिल्ली से परीक्षा की तैयारी की. और 2010 बैच के डीएसपी बने. पुरी के पिता अरूण कुमार पुरी शांत स्वभाव […]

विज्ञापन

चिरैया(मोतिहारी) : मधुबनी में निगरानी के हथ्थे चढ़े डीएसपी चंदनपुरी पूर्वी चम्पारण के शिकारगंज थानान्तर्गत हराज भेडि़याही मठ गांव के निवासी हैं. भाई में अकेले चंदनपुरी की शिक्षा मोतिहारी में हुई, बाद में पटना व दिल्ली से परीक्षा की तैयारी की. और 2010 बैच के डीएसपी बने. पुरी के पिता अरूण कुमार पुरी शांत स्वभाव के हैं.

उनके बाबा जय नारायणपुरी भेडि़याही मठ के महंथ रह चुके हैं. मठ के पास करीब 200 बीघा जमीन है जो पुरी परिवार का ही बताया गया है. इनका आवास मोतिहारी नगर थाना के पास अस्पताल रोड में है. इनके पिता अरूण कुमार पुरी कभी मोतिहारी तो कभी पुत्र व पुत्री के यहां रहते हैं. गांव में मैनेजर खेती-बारी का कार्य देखता है. गांव पहुंचने पर घर पर कोई पुरुष सदस्य या मैनेजर नहीं था.गांव वाले भी घटना से

अनभिज्ञ थे. जानकारी देने पर लोगों ने चंदनपुरी (डीएसपी) को नेक दिल इंसान बताया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन