विकास से कोसों दूर महादलित समुदाय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2016 5:22 AM
विज्ञापन
सशक्तीकरण को ले महापंचायत कार्यक्रम का आयोजन मधेपुर : प्रखंड के बेहडा गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में मानव विकास संस्थान खैरी के तत्वावधान में दलित सशक्तीकरण के लिए महापंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ कासा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख लक्ष्मी देवी एवं संस्थान के सचिव सुनील कुमार मंडल ने […]
विज्ञापन
सशक्तीकरण को ले महापंचायत कार्यक्रम का आयोजन
मधेपुर : प्रखंड के बेहडा गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में मानव विकास संस्थान खैरी के तत्वावधान में दलित सशक्तीकरण के लिए महापंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ कासा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख लक्ष्मी देवी एवं संस्थान के सचिव सुनील कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया़ कार्यक्रम के उदघाटन के पश्चात महापंचायत के संबोधन में प्रमुख लख्मी देवी ने कही कि आज भी महादलित समुदाय के लोग विकास से कोसों दूर हैं.
सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, आजीविका आदि कई मामलों में यह समुदाय मुख्य धारा से वंचित है़ जरूरतमंद महादलित, अल्प संख्यक,अतिपिछडा, एवं पिछडा वर्ग के लोग खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित है़ ऐसे परिवारों को मनरेगा मजदूर का कार्य भी नहीं मिल पाता है जिस कारण अधिकांश मजदूर पलायन करने को विवश हो जाते हैं.
उन्होंने कहा कि इसमें काफी सुधार लाये जाने की आवश्यकता है़ संस्थान सचिव सुनील कुमार मंडल ने कहा कि मानव विकास संस्थान वर्षों से वंचित समुदाय को सम्मान पूर्वक जीवन जीने एवं मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयासरत है़ सामाजिक परिवर्तन के लिए दलित सशक्तिकरण के लिए
आजीविका को सशक्त करने के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को वंचित समुदाय तक सही रूप से पहुचाने में सहयोग करती है़ इतना ही नहीं इन समुदायों के बीच लिंग भेद समानता, घरेलू हिंसा, महिला सशक्तिकरण आदि कार्यकंम का आयोजन कर यह संस्था लोगों में जागरुकता लाने का कार्य करती है़ कार्यक्रम में उपप्रमुख रामबाबू यादव, पूर्व मुखिया लालेश्वर प्रसाद सिंह, शिव नारायण मंडल, पवन यादव, अमरिका देवी, दिनेश शर्मा, चंद्रवीर नारायण, महफूज आलम, विमला देवी आदि ने भी अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










