सूमो, पांच बाइक समेत तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2016 5:25 AM
अंधराठाढी : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की रात छापेमारी कर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने चोरी के एक सूमो, पांच बाइक के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये लोगों की पहचान जमैला गांव निवासी शिवचरण ठाकुर, सोनपताही गांव निवासी शिवकुमार राय […]
अंधराठाढी : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की रात छापेमारी कर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने चोरी के एक सूमो, पांच बाइक के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है.
हिरासत में लिये गये लोगों की पहचान जमैला गांव निवासी शिवचरण ठाकुर, सोनपताही गांव निवासी शिवकुमार राय एवं ठाढी गांव निवासी मनोहर कुमार झा के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार विगत दिनों ठाढी गांव के विनोद झा की बाइक की चोरी हो गयी थी. जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी. इसी कार्रवाई में पुलिस को ठाढी बाजार में लोहे की दुकान कर रहे शिव चरण ठाकुर के बाइक की चोरी में संलिप्त होने की जानकारी मिली.
पुलिस ने छापेमारी किया तो शिवचरण ठाकुर के दुकान से चोरी के दो स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई. बाद में पूछताछ में कई शिवचरण के निशानदेही पर पुलिस ने सोनपताही गांव में छापेमारी शिवकुमार राय के घर पर छापेमारी की. जहां से चोरी के दो साइन बाइक बरामद हुई. वहीं ठाढी गांव के मनोहर कुमार झा के भी इस कारोबार में लिप्त होने की संभावना में हिरासत में ले लिया गया. इन लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने छापेमारी कर ठठरी गांव के राजेंद्र यादव के घर से चोरी के सूमो गाड़ी बरामद किया.
हालांकि राजेंद्र यादव इस दौरान पुलिस के पकड़ में नहीं आया. पुलिस की मानें तो चोरी के कारोबार में राजेंद्र ही मास्टरमाईंड की भूमिका निभाता है. थाना प्रभारी रंजीत कुमार महतो ने बताया है कि वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा गया है. जल्द ही अन्य लोगों को भी पुलिस अपने गिरफ्त में ले लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










