कालाबाजारी के आरोप में युवक को लोगों ने पकड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2016 7:13 AM
विज्ञापन
झंझारपुरः कथित तौर पर कालाबाजारी के संदेह में ग्रामीणों ने दो बोरा चावल के साथ युवक को दबोच कर थाना के हबाले कर दिया. धराये युवक दरभंगा जिला के अवाम गांव निवासी नरेश बताया गया है. भैरवस्थान के नरूआर चौक के समीप उक्त युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ा. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने एसडीओ जगदीश […]
विज्ञापन
झंझारपुरः कथित तौर पर कालाबाजारी के संदेह में ग्रामीणों ने दो बोरा चावल के साथ युवक को दबोच कर थाना के हबाले कर दिया. धराये युवक दरभंगा जिला के अवाम गांव निवासी नरेश बताया गया है. भैरवस्थान के नरूआर चौक के समीप उक्त युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ा. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने एसडीओ जगदीश कुमार को दी. उनके निर्देश पर एमओं मो. फारूख अमीन थाना पहुंचकर मामले की छानवीन की एवं चावल के सैंपल को लेकर लैंब में भेजने की बात कही है.
उन्होने बताया कि चावल का बोरा एफएफसी गोदाम का नहीं है. साथ ही गांव के ही शुभचंद्र पाठक का पुत्र मनीष पाठक ने उक्त युवक को चावल बेचने की बात कही है. मामला पेंचिदा है. सैंपल के रिर्पोट आने के बाद ही थाना में मामला दर्ज करवायी जाएगी. अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर जांच प्रारंभ कर दी गयी है. जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी. इधर, एसडीओ ने बताया कि मामले की छानवीन की जा रही है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करवायी जाएगी. इधर, पैक्स अध्यक्ष सह डीलर कन्हैया जी झा ने इस तरह के आरोप को निराधार बताते हुए इसे बिरोधियों का खडयंत्र के तहत फंसाने का प्रयास किया गया है. उक्त युवक के साथ मारपीट की गयी.मेरा नाम कहने के लिए दबाब बनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










