सदर अस्पताल में खुलेगा एनसीडी क्लीनिक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2016 7:20 AM

विज्ञापन

मधुबनी : अब कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग व पक्षाघात के मरीजों का उपचार सदर अस्पताल में भी होगा. इसकी कवायद शुरू कर दी गई है. एनपीसीडी एस योजना के तहत सदर अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक खोला जायेगा. कार्यक्रम पदाधिकारी सह एसीएमओ डा. अर्जुन प्रसाद सिंह ने सिविल सर्जन को एक पत्र लिखकर उक्त योजना के […]

विज्ञापन

मधुबनी : अब कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग व पक्षाघात के मरीजों का उपचार सदर अस्पताल में भी होगा. इसकी कवायद शुरू कर दी गई है. एनपीसीडी एस योजना के तहत सदर अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक खोला जायेगा. कार्यक्रम पदाधिकारी सह एसीएमओ डा. अर्जुन प्रसाद सिंह ने सिविल सर्जन को एक पत्र लिखकर उक्त योजना के तहत होने वाले चिकित्सीय एवं अन्य कार्य के लिए

चिकित्सक व पारामेडिकल कर्मी की मांग की है.इस बाबत सिविल सर्जन डा. अमरनाथ झा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही एससीडी क्लीनिक को सदर अस्पताल में खोला जायेगा. इसके लिए एक कमरे को चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है. वहीं चिकित्सकों व पारामेडिकल स्टाफ की भी तैनाती की तैयारी पूरी कर ली गई है. जिले को जल्द ही उक्त सेवा मुहैया करा दी जायेगी. अब मधुमेह, कैंसर, हृदयघात व पक्षाघात के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा जिला में ही उपलब्ध हो सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन