गूंजा गणपति बप्पा मोरया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2016 7:17 AM
मधुबनी : जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में गणेश पूजा श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है. हालांकि रूक रूक कर हो रही बारिश से पूजा प्रभावित हो रही है. पर इसके बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडालों में है. दिन भर गणपति बप्पा की जयकार व विघ्न विनाशक के आरती भजन […]
मधुबनी : जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में गणेश पूजा श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है. हालांकि रूक रूक कर हो रही बारिश से पूजा प्रभावित हो रही है. पर इसके बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडालों में है. दिन भर गणपति बप्पा की जयकार व विघ्न विनाशक के आरती भजन व गीत से वातावरण गुंजायमान हो रहा है.
मुख्यालय स्थित लोहापट्टी में बना गणेश पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. तीस सालों से इस स्थान पर हो रहे पूजा का स्वरूप विशाल हो गया है. लोगों की एक जुटता और भक्ति भाव का परिणाम है कि तीस साल पहले 750 रुपये से शुरू हुए पूजा अर्चना में अब कमिटी को ग्यारह लाख से अधिक रुपये मिलने लगे हैं. सबसे बड़ी विशेषता इस कमिटी की यह है कि किसी के पास चंदा के लिये कमिटी के सदस्य नहीं जाते हैं .
श्रद्धालु अपने स्वेच्छा से राशि देते हैं. अहले सुबह सभी समितियों द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसमें कन्याएं सम्मिलित हुई. गणेश पूजा समिति लोहापट्टी में पूजा के पहले दिन 501 के कन्याओं के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा पूजा स्थल से निकलकर शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए पुन: पूजा स्थल पर पहुंची. यहां गणेश जी की 16 फुट की प्रतिमा स्थापित की गई है. जो आकर्षक का केंद्र है. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि चार दिनों तक होने वाली इस पूजा में लगभग 11 लाख रुपया खर्चा आते है. यह पूजा 30 सालों से आयोजित की जा रही है. पूजा को सुचारू रूप से संचालित करने में रामप्रसाद साह, किशोर नायक, प्रवीण राउत, श्रवण पूर्वे, अजय चौधरी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










