स्टेशन पर नहीं मिलता खाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2016 5:32 AM
विज्ञापन
परेशानी. स्टेशन पर बिस्किट व जंक फूड उपलब्ध काउंटर पर होगी नाश्ते की व्यवस्था फास्ट फूड यूनिट के काउंटर पर नाश्ता की व्यवस्था के लिए कहा गया है. जल्द व्यवस्था शुरू होगी. निरंजन झा, स्टेशन अधीक्षक मधुबनी : मधुबनी रेलवे स्टेशन पर तकरीबन पांच हजार यात्री प्रतिदिन आते हैं. दो दर्जन से ज्याद ट्रेन यहां […]
विज्ञापन
परेशानी. स्टेशन पर बिस्किट व जंक फूड उपलब्ध
काउंटर पर होगी नाश्ते की व्यवस्था
फास्ट फूड यूनिट के काउंटर पर नाश्ता की व्यवस्था के लिए कहा गया है. जल्द व्यवस्था शुरू होगी.
निरंजन झा, स्टेशन अधीक्षक
मधुबनी : मधुबनी रेलवे स्टेशन पर तकरीबन पांच हजार यात्री प्रतिदिन आते हैं. दो दर्जन से ज्याद ट्रेन यहां रुकती है. 259 रेलवे स्टेशन यहां से सीधे जुड़े हैं. पर यात्री सुविधा के नजरिये से देखें तो अब भी यहां आने वाले यात्रियों को शुद्ध व्यंजन , नाश्ते , भोजन की सुविधा नहीं मिली है. स्टेशन के प्लेटफाॅर्म के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने पर भी कहीं भी नाश्ते या भोजन किसी काउंटर पर नहीं मिलेगा. नाश्ते या भोजन के लिये यात्रियों को स्टेशन से बाहर इधर-उधर भटकना पड़ता है, या खुद घर से लाये नाश्ता व भोजन पर निर्भर रहना पड़ता है. हालांकि स्टेशन पर आइआरटीसी द्वारा संचालित एक फस्ट फूड यूनिट भी है , पर यहां यह सुविधा उपलब्ध नहीं.
दो साल पहले खुली फास्ट फूड यूनिट
फरवरी 2014 में यात्रियों की सुविधा के लिये मधुबनी रेलवे स्टेशन पर आइआरटीसी द्वारा संचालित एक कैटररर्स द्वारा फूड प्लाजा खोला गया. पर यहां बिस्किट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल के अलावा अन्य पैक फूड ही उपलब्ध हैं , जबकि मेन्यू चार्ट भी काउंटर पर लगाया गया है, इसमें आमलेट, समोसा, आलू पराठा, स्लाइस ब्रेड सहित अन्य का जिक्र है, पर यह उपलब्ध नहीं है. इस वजह से यात्रियों को इस काउंटर पर ये आइटम नहीं मिल पाता है. कई यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर नाश्ता की सुविधा रहनी चाहिए. हालांकि स्टेशन पर अवस्थित कैटररर्स के प्रबंधक का कहना है कि पहले नाश्ता बनाया जाता था, पर लोग खरीदने नहीं आते थे, इसलिए नाश्ता फिलहाल नहीं बनाया जाता है. जब ई- कैटरिंग द्वारा आर्डर आता है तो नाश्ता उपलब्ध करायी जाती है. प्लेटफार्म एक पर दूसरा काउंटर है, पर वहां भी सिर्फ चाय बिस्किट, जंक फूड , कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल ही मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










