हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 6:46 AM

विज्ञापन

मधुबनी : 21 सितंबर को कर्मचारी संगठन एवं 10 विभिन्न ट्रेड यूनियनों, 40 विभिन्न सेवा संघों के संयुक्त आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जिला मंत्री रमण प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विभिन्न अनुमंडलों में झंझारपुर, फुलपरास […]

विज्ञापन

मधुबनी : 21 सितंबर को कर्मचारी संगठन एवं 10 विभिन्न ट्रेड यूनियनों, 40 विभिन्न सेवा संघों के संयुक्त आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जिला मंत्री रमण प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विभिन्न अनुमंडलों में झंझारपुर, फुलपरास एवं जयनगर के विभिन्न प्रखंडों में बैठक कर हड़ताल की सफलता के लिए कर्मचारियों को आह्वान किया गया है.

हड़ताल की मुख्य मांगों में मजदूरों के अधिकारों का हनन पर रोक, सातवां वेतन आयोग की अलाभकारी एवं कर्मचारी विरोधी अनुशंसा पर रोक, रिक्त पदों पर नौजवानों की नियमित नियुक्त, बैंक बीमा के विघन पर रोक, एफडीआई के माध्यम से सार्वजनिक व्यवस्था को ध्वस्त करने की कार्रवाई सहित अन्य मांगे शामिल है. वहीं बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल के समर्थन में सभी स्वास्थ्य कर्मियों, संविदारत कर्मियों, आशा कार्यकर्ता, ममता कार्यकर्ताओं को पूर्ण राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन