14 दिवसीय कुष्ठ रोगी खोज अभियान पांच से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2016 4:58 AM
विज्ञापन
मधुबनी : कुष्ठ रोगी खोज अभियान कार्यक्रम 5 सितंबर से प्रारंभ होगा. अभियान 14 दिनों तक चलाया जायेगा. पल्स पोलियो अभियान की तहत ही कुष्ठ उन्मूलन अभियान चलाकर जिले को कुष्ठ मुक्त करने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हें. इस अभियान के लिए टीम का गठन भी किया जा चुका है. गठित हुई […]
विज्ञापन
मधुबनी : कुष्ठ रोगी खोज अभियान कार्यक्रम 5 सितंबर से प्रारंभ होगा. अभियान 14 दिनों तक चलाया जायेगा. पल्स पोलियो अभियान की तहत ही कुष्ठ उन्मूलन अभियान चलाकर जिले को कुष्ठ मुक्त करने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हें. इस अभियान के लिए टीम का गठन भी किया जा चुका है.
गठित हुई टीम
जिले में लेप्रोसी डिटेक्सन कैंपेन के लिए 5005 टीमों का गठन किया गया है. जो प्रत्येक एक हजार की आबादी पर कार्य करेगा. प्रत्येक टीम में दो सदस्य होंगे. जिसमें एक महिला व एक पुरुष शामिल होंगे. महिला में एक आशा व पुरूष में आशा के परिजन या फिर कोई अन्य पुरुष होंगे.
घर- घर जाकर होगी जांच
दोनों सदस्यों द्वारा प्रत्येक घर-घर जाकर घर के प्रत्येक सदस्यों के कुष्ठ संबंधी जांच करेंगे. इस कार्य में महिला सदस्यों को महिला व पुरुष सदस्यों को पुरुष द्वारा जांच किया जायेगा. इसके लिए आशा को पूर्व में प्रशिक्षण दिया जा चुका है. इस कार्यक्रम के तहत पुन: उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा. कुष्ठ रोगी खोज अभियान के लिए गठित टीम के प्रत्येक 20 टीम पर आशा फैसिलेटर सुपरवाइजर का काम करेंगे.
जिसके देख रेख के लिए प्रखंडवार एक एक चिकित्सा पदाधिकारी को राज्य स्तर पर प्रशिक्षित किया गया है. वहीं जिला स्तर पर सभी चिकित्सक सहायक को संचारी रोग पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षित किया गया है.
अभियान होगा सार्थक
जिला संचारी रोग पदाधिकारी डा. राघवेंद्र कुमार कर्ण बताते हें कि कुष्ठ उन्मूलन के लिए यह अभियान सार्थक सिद्ध होगा. क्योंकि इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक घरों में जाकर टीम के सदस्यों द्वारा घर के प्रत्येक सदस्यों की जांच की जायेगी. और उन्हें चिह्नित कर उसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा तुरंत आरंभ किया जायेगा. वहीं उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को भी आगे आना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










