बैठक में शिक्षा का मुद्दा छाया रहा पंसस की बैठक में उठे कई मुद्दे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2016 6:20 AM

विज्ञापन

रहिका : प्रखंड कार्यालय के टीपीसी भवन में पंचायत समिति की पहली बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित सदस्यो ने अपने अपने परिचय देकर सदन को अवगत कराया. वहीं क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को रखा. प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार झा, भोगेन्द्र यादव जयप्रकाश चौधरी, सोमनाथ चौधरी, निभा देवी, चंडी देवी […]

विज्ञापन

रहिका : प्रखंड कार्यालय के टीपीसी भवन में पंचायत समिति की पहली बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित सदस्यो ने अपने अपने परिचय देकर सदन को अवगत कराया. वहीं क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को रखा.

प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार झा, भोगेन्द्र यादव जयप्रकाश चौधरी, सोमनाथ चौधरी, निभा देवी, चंडी देवी सहित अन्य सदस्यो ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि विभाग में कथित तौर पर बरते जा रहे अनियमितता व योजनाओ की भौतिक सत्यापन कराने की मांग की. वहीं सदस्यो ने डीजल अनुदान व फसल क्षति का मुआवजा से अब तक किसानो को बंचित रखे जाने का मामला उठाया. कई सदस्यो ने प्रखंड को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की.
बैठक में स्वास्थ्य विभाग से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अनुपस्थित से स्वास्थ्य विभाग के संबंघ में चर्चा नहीं होने के कारण सदस्यो ने सर्व सम्मति से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर कार्यवाही करने की मांग की. वहीं बैठक में मौजूद बिस्फी विधान
सभा के विधायक फैयाज अहमद ने कहा कि क्षेत्र के विकास को सर्वसम्मति से योजना को प्रस्ताव में लाने का प्रयास करें, ताकि योजना को क्रियान्वयन किया जा सके. बैठक में प्रखंड स्तरीय सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन