आठ स्थानों पर प्रतिनियुक्त हुए पुलिस अधिकारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2016 4:17 AM

विज्ञापन

मधुबनी : बुधवार को शिवगंगा विद्यालय के सामने मुख्य सड़क पर हुई तीन लाख की लूट की घटना के बाद पुलिस की गश्ती व चौकसी तेज हो गई है. प्रभारी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार झा ने बताया कि एसपी अख्तर हुसैन के निर्देश पर शहर में आठ स्थानों पर पुलिस की प्रतिनियुक्त की गई थी. […]

विज्ञापन

मधुबनी : बुधवार को शिवगंगा विद्यालय के सामने मुख्य सड़क पर हुई तीन लाख की लूट की घटना के बाद पुलिस की गश्ती व चौकसी तेज हो गई है. प्रभारी नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार झा ने बताया कि एसपी अख्तर हुसैन के निर्देश पर शहर में आठ स्थानों पर पुलिस की प्रतिनियुक्त की गई थी. शहर के विद्यापति टावर चौक, निधि चौक, कोतवाली चौक, स्टेशन चौक, 13 नंबर गुमती शंकर चौक, लहेरियागंज, सुड़ी स्कूल चौक पर पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस के जवानों को लगाया गया था. सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक इन चौक चौराहों पर पुलिस ने वाहन जांच भी की. त्रिपल लोडिंग एवं बिना कागजात के वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन