दूसरों को बचाने में गयी उदय की जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2016 1:50 AM

विज्ञापन

यात्रियों को लुटते देख एक को दबोचा तो दूसरे ने मार दी गोली मधुबनी/फुलपरास : अररिया जिला के कबीर नगर थाना भरगामा का निवासी उदय ने अपनी जान दूसरे यात्रियों को बचाने में दे दी. सदर अस्पताल में मृतक के बड़े भाई ने कहा कि बस के यात्रियों से पता चला कि उदय ने एक […]

विज्ञापन

यात्रियों को लुटते देख एक को दबोचा तो दूसरे ने मार दी गोली

मधुबनी/फुलपरास : अररिया जिला के कबीर नगर थाना भरगामा का निवासी उदय ने अपनी जान दूसरे यात्रियों को बचाने में दे दी. सदर अस्पताल में मृतक के बड़े भाई ने कहा कि बस के यात्रियों से पता चला कि उदय ने एक अपराधी को दबोच लिया और उसने बस के यात्रियों से दूसरे अपराधियों को पकड़ने के लिए ललकारा पर इसी बीच अपराधियों ने उदय को गोली मार दी. जिससे बस में ही उसकी मौत हो गयी. पांच भाइयों में उदय सबसे छोटा भाई था. वह गोपालगंज में प्राइवेट सिक्यूरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था. उसे अररिया जाना था. वह मुजफ्फरपुर में बस में सवार होकर अररिया जा रहा था. इसी दौरान रात में लौकही थाना के भुतही चौक के नजदीक हुए बस डकैती में
अपराधियों की गोली का वह शिकार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन