कमला नदी में डूबने से एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2016 11:43 PM
जयनगर (मधुबनी) : कमला नदी में डूबने से शुक्रवार को एक 13 वर्षीय छात्र की मृत्यु हो गई. जयनगर थाना टोल निवासी मनोज नायक का 13 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार स्कूल से पढकर घर आया. घर पर खाना खाने के बाद वह साइकिल से ट्यूशन पढने के लिए निकला. कमला नदी के पश्चिमी तटबंध स्थित […]
जयनगर (मधुबनी) : कमला नदी में डूबने से शुक्रवार को एक 13 वर्षीय छात्र की मृत्यु हो गई. जयनगर थाना टोल निवासी मनोज नायक का 13 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार स्कूल से पढकर घर आया. घर पर खाना खाने के बाद वह साइकिल से ट्यूशन पढने के लिए निकला. कमला नदी के पश्चिमी तटबंध स्थित काली मंदिर के पास वह शौच के लिए बैठा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शौच के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में बह गया. लोगों के शुरगुल के बाद मल्लाहों की सहायता से उसे नदी से बाहर निकाला गया. आनन फानन में उसे जयनगर प्राथमिक स्वास्थ्य लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










