धौंस नदी की तेज धारा से कटाव, ब्रह्मपुरी गांव के लोग दहशत में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2016 11:42 PM

विज्ञापन

मधवापुर (मधुबनी) : धौंस नदी की तेज धारा से अब कटाव तेज हो गया है. हर दिन भयानक रूप से कटाव हो रहा है. कारण बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत स्थित धौंस नदी के किनारे बसा ब्रह्मपुरी गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है. इस गांव के लोग अब रतजगा करने को विवश हैं. पंद्रह सौ […]

विज्ञापन

मधवापुर (मधुबनी) : धौंस नदी की तेज धारा से अब कटाव तेज हो गया है. हर दिन भयानक रूप से कटाव हो रहा है. कारण बासुकी बिहारी दक्षिणी पंचायत स्थित धौंस नदी के किनारे बसा ब्रह्मपुरी गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है. इस गांव के लोग अब रतजगा करने को विवश हैं. पंद्रह सौ की आबादी वाला यह गांव धौस और यमुनी नदी के संगम तट पर स्थित है. जिसकी धारा की दिशा गांव की ओर ही है. जो गांव को अपने गर्भ में लेने को आतुर दिखती जान पड़ती है.

वर्तमान में यह नदी गांव से सटे तटबंध में तेज गति से कटाव कर रही है. जिसको लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है. पंचायत के मुखिया अमरेंद्र कुमार उर्फ राजू राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में वे अंचलाधिकारी को सूचित कर चुके हैं. पर अभी तक कटाव को रोकने की दिशा में कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है. उन्होंने बताया की कटाव अगर इसी तरह होता रहा तो नदी की धारा मूल जगह को छोड़ दूसरी तरफ मुड़ सकती है. नदियों के किनारे से होकर बिजली की सप्लाई की गयी है जो अब कटाव का निशाना बन सकती है.

उधर कटाव को देखते हुए तटबंध के किनारे बसी आबादी सुरक्षित स्थानों की खोज में लग गयी है. अगर समय रहते कटाव रोकने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और नदी इसी तरह कटाव करती रही तो गांव का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन