कोर्ट से एसपी आवास तक नाले की खुदाई शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2016 12:48 AM
मधुबनी : सदर अस्पताल, ऑफिसर कॉलोनी सहित कोर्ट कैंपस व आस पास के मुहल्लों की जल जमाव की समस्या से अब लोगों को निजात मिलने की उम्मीद है. इस दिशा में नप प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है. प्रभात खबर में विगत 23 जुलाई को ” ऐसे में तो डॉक्टर ही हो जायेंगे बीमार […]
मधुबनी : सदर अस्पताल, ऑफिसर कॉलोनी सहित कोर्ट कैंपस व आस पास के मुहल्लों की जल जमाव की समस्या से अब लोगों को निजात मिलने की उम्मीद है. इस दिशा में नप प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है. प्रभात खबर में विगत 23 जुलाई को ” ऐसे में तो डॉक्टर ही हो जायेंगे बीमार व ” 24 जुलाई को ” आवास में रह रहे अधिकारी ” शीर्षक से प्रमुखता के साथ जल जमाव की समस्या को लेकर छपी खबर पर प्रशासन हरकत में आ गयी है.
डीएम गिरिवर दयाल सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल ही नप प्रशासन को जल जमाव से निजात दिलाने के लिये पहल करने का आदेश दिया. इस आदेश के तहत कोर्ट कैंपस के सामने से एस पी आवास तक सड़क किनारे नाले की खुदाई शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










