सात पैक्स अध्यक्षों पर केस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2016 12:47 AM
बाबूबरही/मधुबनी : जिला सहकारिता पदाधिकारी मधुबनी के आदेश के आलोक में बाबूबरही सहकारिता पदाधिकारी संदिप कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के सात पैक्स अध्यक्षों पर बाबूबरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते सरकार के काम में शिथिलता बरतने व गबन का आरोप लगाया है. कहा है कि खरीफ विपणन मौसम 2015 16 में किसान से धान क्रय […]
बाबूबरही/मधुबनी : जिला सहकारिता पदाधिकारी मधुबनी के आदेश के आलोक में बाबूबरही सहकारिता पदाधिकारी संदिप कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के सात पैक्स अध्यक्षों पर बाबूबरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते सरकार के काम में शिथिलता बरतने व गबन का आरोप लगाया है. कहा है कि खरीफ विपणन मौसम 2015 16 में किसान से धान क्रय किया गया. इस कार्य को लेकर पैक्सों को कैश क्रेडिट ऋण की राशि दिया गया.
जिससे इन्हें धान की खरीद करना था. बताया गया है कि इनके द्वारा खरीदे गये धान में से राज्य खाद्य निगम को अब तक 2371 क्विंटल चावल नहीं सौंपा गया है. जिन पैक्सों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है उसमें सतघारा पैक्स अध्यकक्ष अहिभूषण झा 237.48 क्विंटल, पिरही के रंधीर खन्ना पर 516.87 क्विंटल , तिरहुता सुशील राय पर 427.46 क्विंटल , महेशबाड़ा पैक्स के महेश प्रसाद यादव पर 95.14 क्विंटल , भटचौरा पैक्स अनिल कुमार सहनी पर , 237.18 क्विंटल , पचरूखी पैक्स उपेन्द्र सिंह पर 521.93 क्विंटल व घोंघौर पैक्स अध्यक्ष रामपरीक्षण यादव पर 335 क्विंटल चावल के गबन का मामला दर्ज हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










