घुटने भर पानी पार कर जाना पड़ता है स्कूल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2016 5:32 AM
राजनगर : प्रखंड के कोइलख गांव के बस्सी चौक से मौआही जाने वाली सड़क की स्थिति झील जैसी है. कहने को तो यह सड़क आरइओ सड़क है. पर विभागीय उदासीनता ने सड़क की अस्तित्व को ही खतरे में डाल दिया है. ज्ञात हो कि एक साल पूर्व ही सड़क पर जमा होने वाली जल निकासी […]
राजनगर : प्रखंड के कोइलख गांव के बस्सी चौक से मौआही जाने वाली सड़क की स्थिति झील जैसी है. कहने को तो यह सड़क आरइओ सड़क है. पर विभागीय उदासीनता ने सड़क की अस्तित्व को ही खतरे में डाल दिया है. ज्ञात हो कि एक साल पूर्व ही सड़क पर जमा होने वाली जल निकासी के लिए करीब 7.5 लाख की लागत से नाले का निर्माण किया गया. पर जमीनी सच्चाई ये है कि लोगों को समस्याओं का सामना पूर्ववत ही करना पर रहा है.
इस बाबत आरइओ के एसडीओ विजय कुमार बताते हैं कि बदहाल सड़क की जानकारी पूर्व से नहीं होने के कारण इस पर कोई विभागीय पहल किया जाना बांकी हैं. वहीं कोईलख के नवनिर्वाचित मुखिया शेखर सुमन ने कहा कि जल्द ही इस सड़क के निर्माण हो इसका पहल किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










