सासाराम ब्लास्ट को ले सुरक्षा बढ़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2016 5:18 AM
विज्ञापन
मधुबनी : सासाराम कचहरी परिसर के नजदीक बुधवार को हुए बम ब्लास्ट को लेकर जिले के कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. एस पी ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिये हैं. इस निर्देश पर पहल करते हुए गुरुवार को तगड़े इंतजाम किये गये थे. खासकर कोर्ट परिसर व उसके आसपास पुलिस के […]
विज्ञापन
मधुबनी : सासाराम कचहरी परिसर के नजदीक बुधवार को हुए बम ब्लास्ट को लेकर जिले के कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. एस पी ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिये हैं. इस निर्देश पर पहल करते हुए गुरुवार को तगड़े इंतजाम किये गये थे. खासकर कोर्ट परिसर व उसके आसपास पुलिस के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
न्यायालय आनेवालों की हो रही थी जांच : न्यायालय परिसर में आने वाले हर आदमी की सघन जांच हो रही थी. लोगों के बैग व झोला की जांच पुलिस तत्परता के साथ कर रही थी. जिला एवं सत्र न्यायाधीश के परिसर के मुख्य द्वार को बंद कर एक छोटे से द्वार से लोग अंदर प्रवेश कर रहे थे. न्यायालय के भीतर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मेटल डिटेक्टर के माध्यम से जांच की जा रही थी.
सघन वाहन जांच : थाना मोड़ पर नगर थाना द्वारा सघन दो पहिए वाहन की जांच की जा रही थी. हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, डिक्की की जांच पुलिस कर्मी कर रहे थे. साथ ट्रीपल लोड वाहन के चालकों का भी चालान कर रहे थे. नगर थानाध्यक्ष युगेश चंद्रा ने बताया कि उपर का आदेश है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहनों की जांच की जाए. उन्होंने कहा कि सासाराम की घटना को लेकर पुलिस किसी भी प्रकार का खतरा को निष्क्रीय करने के लिए तैयार है.
पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने कहा कि कोर्ट परिसर में सुरक्षा को लेकर उन्होंने पत्र निर्गत कर दिया हैं. मधुबनी, झंझारपुर व बेनीपट्टी कोर्ट की सुरक्षा के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कोर्ट की सुरक्षा हर हाल सुनिश्चित करें. संदेहास्पद चरित्र के व्यक्ति पर कड़ी नजर रखें. साथ ही सघन वाहन चेकिंग अभियान को जारी रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










