जख्मी अधेड़ की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2016 6:37 AM
विज्ञापन
मधुबनी/ राजनगर : थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव के समीप आम के बगीचे में एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार अधेड़ को जब लोगों सुबह देखा तो उस समय वह जिंदा था. जिसकी सूचना लोगों ने थाना पुलिस को दी. पर पुलिस ने […]
विज्ञापन
मधुबनी/ राजनगर : थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव के समीप आम के बगीचे में एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार अधेड़ को जब लोगों सुबह देखा तो उस समय वह जिंदा था. जिसकी सूचना लोगों ने थाना पुलिस को दी. पर पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और सूचना के करीब दो घंटे बाद पहुंची. इस बीच अधेड़ की मौत हो गयी .
जानकारी के अनुसार सुबह में लोगों ने एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में देखा. इसकी जानकारी तत्काल ही पंचायत के मुखिया को दी गयी. हरिनगर मुखिया अनिल मिश्र घटना स्थल पर पहुंचे. उस समय अधेड़ की सांसें चल रही थी. मुखिया अनिल मिश्र ने तत्काल ही इसकी सूचना राजनगर थाना पुलिस को दिया. पूर्व मुखिया ने इसकी सूचना तत्काल राजनगर थाना को देते हुए अस्पताल पहुंचाने के प्रयास में जुट गये.
पर जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गयी. करीब तीन घंटे बाद राजनगर थाना के सब इंस्पेक्टर रामाशीष यादव अपने सदल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गये. मृतक के सिर में चोट का निशान था. आशंका जतायी जा रही है कि अधेड़ की किसी ने पिटाई की. जिससे उसकी मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.
लोगों ने बताया है कि शुक्रवार को दिन भर अधेड़ को बगीचे के आस पास घूमते देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










