विश्व प्रसिद्ध सौराठ सभा आज से, पहुंचे पंजीकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2016 6:49 AM
विज्ञापन
रहिका : मैथिल ब्राह्मणों का ऐतिहासिक धरोहर एवं मिथिलांचल का गौरव विश्व प्रसिद्ध सौराठ सभा शुक्रवार से शुरू हो रही है, जो आगामी 14 जुलाई तक चलेगी. मंत्री करेंगे उद्घाटन मैथिल ब्राह्मणों के इस ऐतिहासिक वैवाहिक स्थल का उद्घाटन इस बार शुक्रवार को अपराह्न चार बजे वैदिक रीति रिवाज के अनुसार बिहार सरकार के राजस्व […]
विज्ञापन
रहिका : मैथिल ब्राह्मणों का ऐतिहासिक धरोहर एवं मिथिलांचल का गौरव विश्व प्रसिद्ध सौराठ सभा शुक्रवार से शुरू हो रही है, जो आगामी 14 जुलाई तक चलेगी.
मंत्री करेंगे उद्घाटन
मैथिल ब्राह्मणों के इस ऐतिहासिक वैवाहिक स्थल का उद्घाटन इस बार शुक्रवार को अपराह्न चार बजे वैदिक रीति रिवाज के अनुसार बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डाॅ मदन मोहन झा करेंगे.
अस्मिता सभा की मशक्कत
सौराठ सभा की खोयी अस्मिता को बचाने के लिए इस बार कई संगठनों ने एक महीने पूर्व से भारी मशक्कत की है. जिससे उम्मीद है कि इसबार भारी भीड़ सभा गाछी में जुटेगी. भीड़ जुटाने के लिए संयुक्त रूप से सौराठ सभा विकास समिति, अखिल भारतीय मिथिला राज्य जन जनसंघर्ष समिति, मैथिल ब्राह्मण समाज, ब्राह्मण महासभा सहित कई संगठनों द्वारा पूर्व से ही बैठक, जन संपर्क, रथ यात्रा, बाईक रैली आदि के माध्यम से मिथिलांचल में भ्रमण कर लोगों से आने की अपील की गयी.
सिद्धांत िलखने वाले पहंुचे
शुक्रवार से शुरू हो रहे सभा गाछी को लेकर पंजिकारों की टीम सौराठ में अपने पंजी के साथ गुरुवार को ही पहुंच गये. ताकि विवाह तय होने पर लोगों को सिद्धांत लिखाने के लिए अन्यत्र नहीं भटकना पड़े.
प्रशासनिक व्यवस्था ही नहीं
हालांकि वर्षों पहले सभा के दौरान सौराठ सभा गाछी वैवाहिक उद्देश्य से पहुंचने वाले लोगों को कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए यातायात, साफ सफाई, मेडिकल टीम, पुलिस बल की तैनाती सहित हर तरह की मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था की जाती थी.
लेकिन, अस्सी के दशक के बाद जिस तरह ब्राह्मण इस सभा गाछी से विमुख हो गये उससे दो कदम आगे बढ़कर प्रशासन ने मुंह फेर लिया.
सौराठ आउ धरोहर बचाउ को लेकर निकाली रथ यात्रा
मधुबनी. शुक्रवार से शुरू होने वाले सौराठ सभा को सफल बनाने के लिए मिथिलांचल के कई संगठनों के लोगों ने संयुक्त रूप से रथ यात्रा निकालकर अंतिम दिन गुरुवार को दर्जनों गांव का दौरा कर सौराठ आउ धरोहर बचाउ अभियान को अंतिम रूप दिया. इस दौरान रथ यात्रा पर निकले लोगों ने जिले के सप्ता, रहिका, मंगरौनी, बेल्हवार, बेलाही, पोखरौनी, जीतवारपुर, शिवीपट्टी सहित दर्जनों गांव का दौड़ा कर ब्राह्मणों से सभा गाछी आने और विश्व प्रसिद्ध मैथिल के इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने की अपील की. रथ यात्रा में जिप के पूर्व अध्यक्ष सतीशचंद्र मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, ज्योति रमण झा बाबा, चेतना समिति के उमेश चंद्र मिश्र, शेखर मिश्र, कृष्णकांत झा गुड्डु, शुभंकर झा सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










