नदी में डूबने से इंजीनियरिंग के छात्र की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2016 8:21 AM
विज्ञापन
चनपटिया : इंजीनियरिंग का एक छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गयी़ घटना शनिवार की सुबह की है़ जब नगर स्थित वार्ड छह निवासी बाबूलाल यादव का 24 वर्षीय लड़का नदी में स्नान करने के क्रम में डूब गया़ घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन के लोगों एवं स्थानीय गोताखोरों के मदद […]
विज्ञापन
चनपटिया : इंजीनियरिंग का एक छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गयी़ घटना शनिवार की सुबह की है़ जब नगर स्थित वार्ड छह निवासी बाबूलाल यादव का 24 वर्षीय लड़का नदी में स्नान करने के क्रम में डूब गया़
घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन के लोगों एवं स्थानीय गोताखोरों के मदद से काफी खोजबीन की गयी़ मगर लाश का कहीं पता नहीं चल पाया है़ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आरके झा, बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित, सीओ दिवाकर कुमार ने तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशास को दी़ सीओ ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गयी है़
टीम के पहुंचने पर लाश की खोजबीन की जायेगी़ इधर घटना की सूचना से नगर में सन्नाटा फैला है़ मृतक अपने मां-बाप का इकलौता संतान था़ वह नागपुर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










