ट्रांसफाॅर्मर को ले सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2016 5:47 AM
मधेपुर : मधेपुर बाजार के गांधी चौक पर 200 केवी के ट्रांसफाॅर्मर लगाने सहित बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर बाजार के एक सौ से ज्यादा उपभोक्ताओं ने गुरुवार को गांधी चौक पर घोघडीहा मधेपुर मुख्य सड़क को दिन के लगभग तीन बजे बेंच डेस्क व मोटर साइकिल लगाकर जाम कर दिया . जाम के […]
मधेपुर : मधेपुर बाजार के गांधी चौक पर 200 केवी के ट्रांसफाॅर्मर लगाने सहित बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर बाजार के एक सौ से ज्यादा उपभोक्ताओं ने गुरुवार को गांधी चौक पर घोघडीहा मधेपुर मुख्य सड़क को दिन के लगभग तीन बजे बेंच डेस्क व मोटर साइकिल लगाकर जाम कर दिया . जाम के कारण दोनों ओर से आने जाने वाली वाहनों की लंबी कतारें लग गयी . इस दौरान आम यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा.
सडक जाम में शामिल लोगों का कहना था कि गांधी चौक पर लगा सौ केवी का ट्रांसफाॅर्मर पांच दिनों पर जल जाता है.जिसे बदलने में कई दिन लग जाता है.उपभोक्ताओं की संख्या अधिक रहने के कारण हमेशा ट्रांसफाॅर्मर जलता है.सडक जाम में शामिल लोग गांधी चौक पर 200 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगाने के साथ बाजार क्षेत्र में लगातार बिजली की आपूर्ति किये जाने की मांग कर रहे थे.सडक जाम में शामिल सभी लोग इस समस्या के समाधान के लिए जाम स्थल पर बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे.सडक जाम में राज कुमार सिंह, बिे्रकम सिंह, सहित दर्जनों लोग शामिल थे.समाचार प्रेषण तक सडक जाम जारी था.इस बाबत बिजली विभाग के जे ई दीपक कुमार दास ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए जल्द ही एक और सौ केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जायगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










