मैथिली कलाकारों को मिला अवसर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2016 2:49 AM
विज्ञापन
मधुबनी : सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में अब जल्द ही मिथिलांचल के कलाकार भी दिखेंगे. इसकी कवायद शुरू कर दी गयी है. इसके तहत कार्यक्रम में भाग लेने वाले इच्छुक कलाकारों का ऑडिशन टेस्ट 24 व 25 जून को पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में होगा. उक्त आशय की जानकारी देते […]
विज्ञापन
मधुबनी : सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में अब जल्द ही मिथिलांचल के कलाकार भी दिखेंगे. इसकी कवायद शुरू कर दी गयी है. इसके तहत कार्यक्रम में भाग लेने वाले इच्छुक कलाकारों का ऑडिशन टेस्ट 24 व 25 जून को पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में होगा.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य समन्वयक मनीष कुमार झा मणिभूषण ने बताया है कि विगत दिनों उनके द्वारा कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के उप सचिव राजकुमार झा व सहायक निदेशक (सांस्कृतिक) संजय कुमार सिंह को मिथिला क्षेत्र के समस्त लोक कलाकारों के उत्साहबर्द्धन को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया था. जिसके परिणाम स्वरुप कला संस्कृति व युवा विभाग बिहार सरकार ने अपने सचिव स्तर के बैठक में राज्य समन्वयक मनीष के द्वारा सौंपे गये ज्ञापन को सार्थक पाया.
आडिशन के बाद बेहतर कलाकार बिहार सरकार के सभी राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिये पंजिकृत हो सकेंगे. जिससे बिहार सरकार के कला संस्कृति विभाग द्वारा राज्य में आयोजन होने वाले सभी जिला व राज्य स्तरीय कार्यक्रमों एवं कला संस्कृति व युवा विभाग के दैनिक कार्यक्रम भारतीय नृत्य कला मंदिर में शुक्रगुजार एवं शनिबहार कार्यक्रम में प्रस्तुति के लिये अवसर प्रदान किया जायेगा. श्री झा ने बताया है कि इस पहल से वो कलाकार शुक्रगुजार एवं शनिबहार कार्यक्रम में शिरकत कर नहीं कर सकेंगे जो पूर्व में इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति कई बार दे चुके है. इस दौरान मनीष ने पटना के विकास भवन में कला संस्कृति प्रभाग में सहायक निदेशक एवं उप सचिव के साथ मिथिला के कलाकारों के हितों के लिये कई मुद्दो पर बातचीत किये एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गुलदस्ता भेंट किये. मौके पर मैथिली फिल्म निर्देशक विक्रम भगत नागवंशी, एंटी करप्शन के मनोज कुमार, डा. विमल सिंह, पंकज मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










