प्रेम-प्रसंग को लेकर पति ने की थी पत्नी की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2016 6:55 AM
विज्ञापन
झूठ की बुनियाद पर हुए प्रेम विवाह का दुखद अंत मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के नजदीक बिते शनिवार की शाम दहेज हत्या के मामले में रोज नये खुलासे हो रहे मृतका अंशु के प्रेमी पति अमृतेश ने पुलिस के समक्ष जो बयान दिया है वह काफी चौकाने वाला है. अमृतेश ने […]
विज्ञापन
झूठ की बुनियाद पर हुए प्रेम विवाह का दुखद अंत
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के नजदीक बिते शनिवार की शाम दहेज हत्या के मामले में रोज नये खुलासे हो रहे मृतका अंशु के प्रेमी पति अमृतेश ने पुलिस के समक्ष जो बयान दिया है वह काफी चौकाने वाला है. अमृतेश ने पुलिस को बताया कि मृतका अंशु का विवाहोपरांत भी पटना के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
उसके द्वारा बार-बार मना करने के बाद भी अंशु पटना के उस कथित प्रेमी के संर्पक में थी. अंशु व अमृतेश का अंतरजातिय प्रेम विवाह शुरू से ही झूठ का बूनियाद पर खड़ा था. पटना के हरि कंपलैक्स ने कार्य करने वाली अपूर्वा नामक लड़की ने मिलवाया था. अपूर्वा से मिलने अंशु बराबर उस कंपलैक्स में आती थी.
जहां उसका परिचय अमृतेश से हुआ . अमृतेश ने अंशु को झांसा दिया कि वह करोड़पति है. उसके पास कई फ्लैट व दुकानें है. अंशु ने अमृतेश को कहीं नौकरी लगवाने का आग्रह करते हुए. उसे बायोडाटा ,मोबाईल नंबर व फोटो दिया. धीरे धीरे बात आगे बढ़ने लगी. और दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे. हालांकि अंशु के परिवार वाले इसका विरोध किया. पर अंशु नहीं मानी. वह 5 दिसंबर 2015 को पटना से भागकर दरभंगा आ गयी.
जहां उसे अमृतेश से मुलाकात हुई. दोनों ने अपने परिवार वालों को बताया कि वे दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते है पर अंशु के घरवालें इस शादी को नहीं होने के पक्ष में थे. 6 दिसंबर को दोनों प्रेमी जोड़ा दरभंगा से भागकर देवघर चले गये और वहां से 12 दिसंबर को वापस दरभंगा आये.
12 दिसंबर को ही दरभंगा श्यामा माई मंदिर में शादी रचाई. शादी में लड़के के परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए पर लड़की पक्ष से किसी ने हिस्सा नहीं लिया. शादी के बाद लड़का के वास्तविक आर्थिक स्थिति की जानकारी लड़की को हुआ. इसके बाद से ही अमृतेश के द्वारा दहेज की मांग लड़की के माता-पिता से किया जाने लगा.
दोनों एक दूसरे पर करते थे संदेह
अमृतेश ने पुलिस को बताया कि शादी के एक माह बाद ही जहां उसे अंशु को लेकर यह बात मन में बैठ गया कि उसे किसी अन्य लड़का से संबंध है वहीं अंशु भी उसे अपूर्वा को लेकर ताने मारा करती थी.
गला दबाकर हुई हत्या, पति ने स्वीकारा अपना अपराध
बीते शनिवार को शाम 4 बजे दोनों पति पत्नी ने किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. पुलिस के माने तो अमृतेश ने झगड़ा के दौरान तकिये से गला दबाकर पत्नी अंशु की हत्या कर दिया. पुलिस की माने तो अमृतेश ने हत्या को आत्महत्या में तब्दील करने के लिए लाश पर किरासन तेल डालकर आग लगा दिया एवं घर को अंदर से बंद कर किसी चोर रास्ते से घर से बाहर निकलकर गली के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगा.
इधर घर में आग का धुआं देखकर पड़ोसियों द्वारा हल्ला की आवाज सुनकर अमृतेश अपने घर पहुंचा तब तक पुलिस को भी किसी ने सूचना दे दी नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी. पुलिस सहित मौहल्ले के लोगों ने मृतका के जीभ को मुख से बाहर निकला हुआ देखा. पुलिस के समक्ष अमृतेश रोने व बेहोशी होने का नाटक करना शुरू कर दिया. पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू कर दी एवं मृतका के परिजनों के आने का इंतजार करने लगी.
पटना से मृतका अंशु के पिता कार्तिक सहनी जब घटना स्थल पर पहुंचे तो पुलिस को कहा कि मेरी बेटी की हत्या कर दी गयी. इधर मृतका के पोस्टमार्टम रिर्पोट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टी डॉक्टर की मेडिकल की टीम ने की है.
क्या कहते है थानाध्यक्ष : नगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक युगेशचंद्रा ने बताया कि मृतका अंशु की हत्या हुई है. मृतका के पति ने गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










