मिजिल्स की सूई लगने से पूर्व थानाध्यक्ष की डेढ़ वर्षीय बेटी की मौत!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2016 3:56 AM
विज्ञापन
राजनगर(मधुबनी) : राजनगर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता की डेढ वर्षीय बेटी सौम्या की रविवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. इसको लेकर श्री गुप्ता ने राजनगर पीएचसी की एक एएनएम पर बच्ची को मिजिल्स की गलत सूई देने का आरोप लगाया है. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. […]
विज्ञापन
राजनगर(मधुबनी) : राजनगर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता की डेढ वर्षीय बेटी सौम्या की रविवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. इसको लेकर श्री गुप्ता ने राजनगर पीएचसी की एक एएनएम पर बच्ची को मिजिल्स की गलत सूई देने का आरोप लगाया है. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, सौम्या को शनिवार को पीएचसी की एक एएनएम ने थाना परिसर स्थित उनके आवास पर आकर मिजिल्स का टीका लगाया था. बताया जाता है कि टीका लगने के करीब दो तीन घंटे बाद बच्ची की तबीयत खराब होने लगी. उसे तत्काल निजी अस्पताल में भरती कराया गया. रविवार की शाम उसकी मौत हो गयी. इस मामले को लेकर पूर्व थानाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने सीधे तौर पर एएनएम पर गलत टीका देने का आरोप लगाया है.
समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.
इधर, इस घटना को राजनगर पीएचसी प्रभारी एसएस मेहरा ने खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि यदि मिजिल्स की सूई से मौत होनी होती, तो सूई पड़ने के दो से तीन घंटे के अंदर ही मौत हो जाती. पर ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने मौत का कारण निजी चिकित्सालय पर लगाते हुए कहा है कि वहां पर बच्ची को कोई गलत सूई दी गयी होगी. घटना के बाबत राजनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल आवेदन आया है. कार्रवाई चल रही है. मामले की पूरी जांच की जायेगी.
एएनएम पर गलत सूई देने का आरोप
पीएचसी प्रभारी ने आरोप को बताया निराधार
बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अब टिकी सबकी निगाहें
राजनगर पीएचसी की एएनएम ने आवास पर जाकर लगाया था टीका, रविवार शाम हुई मौत
दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई
एसपी अख्तर हुसैन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व थानाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने बताया है कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ थी. जब मिजिल्स का टीका लगा, उसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गयी और 24 घंटे के अंदर मौत हो गयी. सही बात बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










