सदर अस्पताल में लगे 16 सीसीटीवी कैमरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2016 2:13 AM
मधुबनी : सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था अब बढ़ा दी गयी है. अब इस परिसर में उपद्रवियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी. सदर अस्पताल में विभिन्न जगहों पर 16 सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है. अब मरीज के परिजन द्वारा हंगामा करना मुसीबत बन सकता है. वहीं चिकित्सक अथवा चिकित्सा कर्मी की लापरवाही भी […]
मधुबनी : सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था अब बढ़ा दी गयी है. अब इस परिसर में उपद्रवियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी. सदर अस्पताल में विभिन्न जगहों पर 16 सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है. अब मरीज के परिजन द्वारा हंगामा करना मुसीबत बन सकता है. वहीं चिकित्सक अथवा चिकित्सा कर्मी की लापरवाही भी भारी पर सकती है.
सदर अस्पताल में रोगी कल्याण समिति द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. यह अस्पताल के प्रमुख जगहों पर लगाया गया है. सीसीटीवी कैमरा सदर अस्पताल के मुख्य द्वार, इर्मजेंसी, इमरजेंसी वार्ड के बरामदा, गायनिक वार्ड के बाहर, ओपीडी में डेंटल ओपीडी, चाइल्ड ओपीडी, आर्थों, स्कीन, भीडी, दवा खाना, मेडिकल ओपीडी, ओपीडी वार्ड के नीचे व उपर के तल्ला,
निबंधन काउंटर, सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर बरामदा पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. सदर अस्पताल के डीएस डॉ. अजय नारायण प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में हर जाने पर अब सीसीटीवी की निगाह रहेगी. इससे जहां कार्यों में पारदर्शिता आयेगी. वहीं हंगामा करने वालों पर भी नकेल कसी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










