बेनीपट्टी में सामूहिक विवाहोत्सव में 8 जोड़े की हुई शादी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jul 2024 10:09 PM

विज्ञापन

श्री लीलाधर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बीते गुरुवार की रात सामूहिक विवाहोत्सव का भव्य आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. श्री लीलाधर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बीते गुरुवार की रात सामूहिक विवाहोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. सामूहिक विवाहोत्सव का आयोजन श्री लक्ष्मी प्रोडक्शन के संचालक केशव झा उर्फ राजन झा, केएसबी क्रॉफ्ट के संचालक आशुतोष साहू एवं मिथिला जागरूकता अभियान फाउंडेशन की संचालिका बिट्टू मिश्रा के संयुक्त रूप से किया. सामूहिक विवाह में कुल 8 जोड़े की शादी कराई गई. शादी रचाने वाले जोड़े में फतेहपुर सिकड़ी राजस्थान का लड़का किशोर सोनी के साथ बेनीपट्टी प्रखंड के नगवास गांव की लड़की काजल कुमारी, बेनीपट्टी के ही लदौत का लड़का बैधनाथ कारक के साथ मधुबनी के हरदिया गांव की लड़की पूजा कुमारी, बेनीपट्टी के लदौत गांव का लड़का विजय कुमार के साथ बिस्फी प्रखंड के जफरा गांव की लड़की शांति कुमारी, बिस्फी प्रखंड के ही औंसी गांव का लड़का सुजीत कुमार के साथ मधुबनी के कुसपुरी गांव की लड़की अनिता कुमारी, बेहलगामा के लड़का संजय कुमार के साथ नंदीभौजी चौक की लड़की सोमनी कुमारी, बेनीपट्टी के दामोदरपुर गांव के लड़का शिव कुमार मिश्रा के साथ बिस्फी के मुरलियाचक की लड़की नेहा कुमारी, बासोपट्टी के लड़का रवि पासवान के साथ बुलेखर की लड़की प्रीति कुमारी एवं बासुकी बिहारी मधवापुर के लड़का दुर्गेश कुमार के साथ बेनीपट्टी गांव की लड़की पूजा कुमारी शामिल है. सभी आठ जोड़े वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की रस्म अदायगी की. इसके बाद वधू ने अपने-अपने वर का पांव स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया. वरमाला के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों की ओर से वर-वधू पर पुष्प वर्षा की गई. आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार किया. वरमाला से पहले सभी आठ जोड़ा वर-वधू को मंच पर लगाये गये अलग-अलग सोफा पर बैठाकर सम्मानित किया गया. सभी प्रकार की रस्मों के दौरान पंडित डॉ. त्रिभुवन कुमार झा उर्फ रौशन, त्रिलोक कुमार झा उर्फ राहुल व गिरधर नाथ शास्त्री, अजित कुमार झा सहित 8 सदस्यीय आचार्यों की टीम द्वारा स्वस्तिवाचन, गणेश शुक्त, पुरुष शुक्त, कन्यादान, कंगन बंधन, लाजावर्त (लावा) एवं सिंदूरदान का मंत्रोच्चारण कर सिंदुर दान की रस्म पूरी कराई गई. वहीं आयोजन समिति द्वारा नवदंपत्तियों को विदाई स्वरूप गोदरेज, ट्रंक, पलंग, श्रृंगार बॉक्स, स्वर्णाभूषण सहित अन्य सामग्री गिफ्ट के रुप में प्रदान कर सफल दाम्पत्य जीवन की कामना की गई. आगत अतिथियों को जलपान कराया गया. सामूहिक विवाह देखने के लिए बारिश के बावजूद भी भारी संख्या में महिला व पुरुष की भीड़ जुटी रही. सामूहिक विवाह स्थल मैथिली व पारंपरिक गीतों से गुंजायमान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन