ऑटो चालकों ने कमला पुल के समीप की सड़क जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2016 6:07 AM

विज्ञापन

लगाया आरपीएफ जवानों पर पिटाई का आरोप जयनगर : शहर के पटना गद्दी चौक स्थित ऑटो रिक्शा चालकों ने जयनगर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ जवानों पर ऑटो चालकों के साथ मारपीट करने और उनके गाडि़यों का शीशा तोड़ने का आरोप लगाते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन पुरी और जयनगर थाना पुलिस को आवेदन लिखकर न्याय […]

विज्ञापन

लगाया आरपीएफ जवानों पर पिटाई का आरोप

जयनगर : शहर के पटना गद्दी चौक स्थित ऑटो रिक्शा चालकों ने जयनगर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ जवानों पर ऑटो चालकों के साथ मारपीट करने और उनके गाडि़यों का शीशा तोड़ने का आरोप लगाते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन पुरी और जयनगर थाना पुलिस को आवेदन लिखकर न्याय की गुहार लगायी है. अपने आवेदन में ऑटो चालकों ने कहा है कि रेलवे सुरक्षा बलों के जवानों ने नशे की हालत में उनलोगों से मारपीट की और उनके गाडि़यों के शीशे तोड़ दिये.
आरपीएफ जवानों ने उनलोगों से नशे की हालत में 8 हजार रुपए रंगदारी मांगी. गरीब ऑटो चालक इतनी रकम देने में असमर्थ थे. इसी बात पर जवान उनलोगों पर लाठियां बरसाने लगे और गाडि़यों के साथ भी तोड़ फोड़ की.जवानों की पिटाई से तीन ऑटो चालक जख्मी हो गए जिन्हें उपचार के लिए जयनगर पीएचसी लाया गया.
आरपीएफ जवानों की पिटाई से आक्रोशित ऑटो चालकों ने कमला पुल के पास सड़क जाम कर करीब दो घंटे तक आरपीएफ के पुलिसिया कार्रवाई के विरुद्ध प्रदर्शन भी किया. घटना के बाबत पूछे जाने पर आरपीएफ प्रभारी श्रीकांत झा ने बताया कि कुछ ऑटो चालक स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के जयनगर स्टेशन पहुॅंचने के समय प्लेटफॅार्म पर चढ़ आये जिसे रोकने पर ऑटो रिक्शा चालक हंगामा करने लगे.
जवानों द्वारा ऑटो चालको की पिटाई को उन्होंने मनगढंत बताया.वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और जयनगर थाना प्रभारी ने कार्यालय से बाहर रहने के कारण घटना के बाबत अनभिज्ञता प्रकट की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन