अपराधियों ने ऑटो लूटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2016 6:13 AM
विज्ञापन
चालक को मार कर किया घायल रहिका : थाना क्षेत्र के रहिका मधुबनी मुख्यमार्ग पर रहिका कॉलेज के समीप शनिवार की देर रात अपराधियाें ने ऑटो छीन लिया. साथ ही चालक को बुरी तरीके से मार कर घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि ऑटो चकदह निवासी कुंवर लाल चौधरी बेनीपटी से मधुबनी लौट […]
विज्ञापन
चालक को मार कर किया घायल
रहिका : थाना क्षेत्र के रहिका मधुबनी मुख्यमार्ग पर रहिका कॉलेज के समीप शनिवार की देर रात अपराधियाें ने ऑटो छीन लिया. साथ ही चालक को बुरी तरीके से मार कर घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि ऑटो चकदह निवासी कुंवर लाल चौधरी बेनीपटी से मधुबनी लौट रहा था. इसी क्रम में सतलखा लकसायर के समीप 3 व्यक्ति मधुबनी आने की बात बता ऑटो पर चढा. रहिका कॉलेज के समीप सड़क को सुनसान देख चालक को छुरा का भय दिखा ऑटो लेकर फरार हो गया. इस दौरान चालक द्वारा विरोध किये जाने पर अपराधियों ने चालक को बुरी तरीके से पीटा.
जिसका इलाज सदर मधुबनी में चल रहा है पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जगह जगह छापेमारी कर रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक के फर्द बयान पर प्राथमिकि दर्ज कर कांड का अनुसंघान एवं छापेमारी जारी कर दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










