अगलगी. हाइटेंशन तार टूटने से छह कट्ठे में लगी फसल नष्ट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2016 6:11 AM

विज्ञापन

घटना में भैंस की गयी जान पंडौल : बेलाही के डबरा में 11 केवी के टूटे तार के संपर्क में आने से जहां एक एक भैंस की जान चली गयी ,जबकि खेत में लगे फसल का भारी नुकसान हुआ है. बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद लाइन नहीं काटने के विरोध में आक्रोशित लोगों […]

विज्ञापन
घटना में भैंस की गयी जान
पंडौल : बेलाही के डबरा में 11 केवी के टूटे तार के संपर्क में आने से जहां एक एक भैंस की जान चली गयी ,जबकि खेत में लगे फसल का भारी नुकसान हुआ है. बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद लाइन नहीं काटने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बेलाही में सड़क जाम कर दिया.
जानकारी के मुताबिक बेलाही के डबरा में लोहट फीडर के हाई टेनसन का तार चार दिन पहले टूट कर खेत में गिर गया था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को दे दिया था , सूचना के बावजूद विभाग की ओर से किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. शनिवार की देर शाम स्थानीय निवासी रौदी यादव अपने भैंस के साथ उसी ओर से गुजर रहे थे जंहा बिजली का तार टूट कर गिरा था , जिसमे अचानक भैंस सट कर गिर पड़ी यह देख भैंस का मालिक चिल्लाते हुए जान बचा कर घर की ओर भाग खड़ा हुआ.
जिसके बाद भैंस व तार के शार्ट सर्किट से वहा लगे गेहूं के खेतों में आग लग गयी .
आग लगने से स्थानीय निवासी प्रयाग साह,चलित्र यादव व नारायण जी यादव के छह कठ्ठे से अधिक जमीन में लगे फसल जल कर बर्बाद हो गये .
विद्युत विभाग की लापरवाही उजागर
ग्रामीणों के अनुसार घटना की सूचना पुन: से विद्युत विभाग को दिया गया लेकिन विभाग की ओर से किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गयी और ना ही टूट कर गिरे तार की बिजली ही काटी गई .जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह तक उक्त तार में बिजली दौड़ती रही . रविवार की सुबह स्थानीय लोगों के साथ मिलकर निवर्तमान जिप उपाध्यक्ष भारत भूषण ने विद्युत विभाग के जेई व अनुमंडल पदाधिकारी को दूरभाष पर दिया था.परन्तु सूचना मिलाने के कई घंटों के बाद भी विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आक्रोशित हुए लोगों ने मधुबनी कोतवाली चौक से झंझारपुर जाने वाली मुख्य सड़क को बेलाही में जाम कर दिया .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन