शराब नहीं पीने का िशक्षकों व छात्रों ने लिया संकल्प

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2016 5:37 AM

विज्ञापन

हरनाटांड़ : बिहार सरकार द्वारा शराब बंदी के आलोक में शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामपुर के प्रांगण में शिक्षक व छात्र- छात्राओं ने शराब नहीं पीने का संकल्प लिया. प्रधानाध्यापक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. इसके सेवन से मानसिक शारीरिक एवं आर्थिक क्षति होती है. शराब के […]

विज्ञापन

हरनाटांड़ : बिहार सरकार द्वारा शराब बंदी के आलोक में शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामपुर के प्रांगण में शिक्षक व छात्र- छात्राओं ने शराब नहीं पीने का संकल्प लिया. प्रधानाध्यापक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. इसके सेवन से मानसिक शारीरिक एवं आर्थिक क्षति होती है.

शराब के साथ ही कोई भी नशीली पदार्थ नहीं सेवन करना चाहिए. सरकार द्वारा शराब बंदी अभियान को अपने- अपने घर व गांवों में प्रचार कर नशामुक्त घर व गांव बनायेंगे. सहायक शिक्षक क्यूम अंसारी, हरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, बच्चा पडि़त, शैलेश पासवान, अभय सिंह, वरुण कुमार, सीमा कुमारी, गिरिजा कुमारी, परमानंद प्रकाश आदि ने शराब बंदी का समर्थन कर आजीवन शराब नहीं पीने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन