शराबबंदी. ताड़ी बेचने वाले समुदाय के लोगों ने की बैठक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पहले हो रोजगार की व्यवस्था फिर लगे ताड़ी पर प्रतिबंध शराबबंदी लागू होने के बाद सरकार ने ताड़ी पर भी पाबंदी लगानी शुरू कर दी. िजसका विरोध िजले में शुरू हो गया है. महादलित समुदाय के लोगों ने बैठक कर इसका पुरजोर िवरोध िकया है. मधुबनी : सरकार द्वारा ताड़ी बंद किये जाने का विरोध […]
विज्ञापन
पहले हो रोजगार की व्यवस्था फिर लगे ताड़ी पर प्रतिबंध
शराबबंदी लागू होने के बाद सरकार ने ताड़ी पर भी पाबंदी लगानी शुरू कर दी. िजसका विरोध िजले में शुरू हो गया है. महादलित समुदाय के लोगों ने बैठक कर इसका पुरजोर िवरोध िकया है.
मधुबनी : सरकार द्वारा ताड़ी बंद किये जाने का विरोध जिले में शुरू हो गया है. इसको लेकर अब इस पेशे से जुड़े लोग आंदोलन करने की रणनीति बनाने में जुट गये हैं. रविवार को भौआड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में पासी समुदाय (महादलित) की बैठक सीताराम महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें ताड़ी को बंद करने के बाद हो रही परेशानी व सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले संबंधी रणनीति पर व्यापक रूप से विचार विमर्श किय गया.
आंदोलन का एलान
बैठक में सरकार के निर्णय के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया गया. जिसके तहत लोगों ने कहा कि रविवार को मुख्यालय स्तर पर बैठक का आयोजन किया गया है. अब जल्द ही पेशे से जुड़े लोगों की बैठक आयोजित की जायेगी. या तो सरकार हमारी मांगों को पूरा करते हुए रोजगार उपलब्ध कराये या फिर ताड़ी की बिक्री पर लगी रोक को हटाये. यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो उग्र आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










