बूढ़ी गंडक में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

मधुबन : थाना क्षेत्र के हरिनारायणपुर गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से भरत महतो के आठ वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार की मौत रविवार को हो गयी. जानकारी के अनुसार बिट्टू दोपहर में गांव के अन्य बच्चें के साथ बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गया था. जहां तेज धार में जाने के कारण […]

विज्ञापन

मधुबन : थाना क्षेत्र के हरिनारायणपुर गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से भरत महतो के आठ वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार की मौत रविवार को हो गयी. जानकारी के अनुसार बिट्टू दोपहर में गांव के अन्य बच्चें के साथ बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गया था. जहां तेज धार में जाने के कारण बिट्टू की मौत हो गयी. अन्य बच्चे किसी तरह तैरकर बाहर निकले. हल्ला सुन गांव के लाग पहुंचे तब तक शव कहीं बहकर चला गया था. शव नहीं मिलने पर निवर्तमान मुखिया रामपुकार सहनी ने एसडीओ को गोताखोर के लिए सूचना दी. एसडीओ शैलेश कुमार ने बताया कि गोताखोर को भेज कर शव को निकलवाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन