इग्नू केंद्र पर प्रेरणा सत्र कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : राम कृष्ण महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में सत्र जुलाई 2015 एवं जनवरी 2016 में नामांकित छात्रों की प्रेरणा सत्र आयोजित की गई. रविवार को महाविद्यालय के सभागार में केंद्र समन्वयक डॉ. एसए आफसा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक मिर्जा निहाल वेग ने कहा मनुष्य के संपूर्ण […]

विज्ञापन

मधुबनी : राम कृष्ण महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में सत्र जुलाई 2015 एवं जनवरी 2016 में नामांकित छात्रों की प्रेरणा सत्र आयोजित की गई. रविवार को महाविद्यालय के सभागार में केंद्र समन्वयक डॉ. एसए आफसा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक मिर्जा निहाल वेग ने कहा मनुष्य के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम है. उन्होंने इग्नू द्वारा चलाये जा रहे प्रोग्राम की व्यापक चर्चा की.

यह विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है. जिसकी 36 देशों में केंद्र संचालित हैं. उन्होंने छात्रों से कहा कि इग्नू द्वारा छात्रों को हर स्तर पर सुविधा दी जा रही है. कार्यक्रम को डाॅ सी एम झा, डॉ एस एन यादव, डॉ बीके झा, डॉ अशोक कुमार, डॉ मिथिलेश कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया. मौके पर राजेंद्र मिश्र, कमालउद्दीन सहित छात्र- छात्राएं सहित केंद्र के कर्मी उपस्थित थे. वहीं कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशुतोष सिन्हा ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन