डायरिया से एक परिवार के चार समेत सात बीमार

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : मौसम का मिजाज बदलते ही लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ना शुरू हो गया है. ताजा मामला प्रखंड क्षेत्र के परसा उत्तरी पंचायत के वार्ड 8 से संबंधित है. जहां एक ही परिवार के पति-पत्नी तथा उनके पुत्र-पुत्री सहित सात लोग डायरिया से आक्रांत होकर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत है. […]

विज्ञापन
मधुबनी : मौसम का मिजाज बदलते ही लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ना शुरू हो गया है. ताजा मामला प्रखंड क्षेत्र के परसा उत्तरी पंचायत के वार्ड 8 से संबंधित है. जहां एक ही परिवार के पति-पत्नी तथा उनके पुत्र-पुत्री सहित सात लोग डायरिया से आक्रांत होकर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत है.
पीडि़तों में महेन्द्र मल्लिक समेत उनकी पत्नी सुमित्रा देवी तथा उनके पुत्र एवं पुत्रियों में रोहित मल्लिक (12 वर्ष), मुकेश मल्लिक (10 वर्ष) पुजा कुमारी (8 वर्ष), आरती कुमारी (6 वर्ष) के अलावा रंजू देवी (25 वर्ष) शामिल है. पीडि़तों का इलाज कर रहे चिकित्सकों में डा. हरेन्द्र सिंह एवं डा. प्रदीप मिश्र ने बताया कि सभी पीडि़त खतरे से बाहर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन