मिथिला महोत्सव आज से शुरू

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : आज से होने वाली दो दिवसीय मिथिला महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. वाट्सन उच्च विद्यालय के मैदान में शनिवार व रविवार को होने वाले मिथिला महोत्सव की तैयारी के लिए भव्य पंडाल का निर्माण जिला प्रशासन द्वारा करवाया गया है. वाट्सन स्कूल के बाहर मुख्य सड़क पर तोरण द्वार लगाये […]

विज्ञापन

मधुबनी : आज से होने वाली दो दिवसीय मिथिला महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. वाट्सन उच्च विद्यालय के मैदान में शनिवार व रविवार को होने वाले मिथिला महोत्सव की तैयारी के लिए भव्य पंडाल का निर्माण जिला प्रशासन द्वारा करवाया गया है. वाट्सन स्कूल के बाहर मुख्य सड़क पर तोरण द्वार लगाये गये हैं.

पर्यटन विभाग राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित होने वाले मिथिला महोत्सव में दो दिनों तक शहर के लोगों को मिथिलांचल की पारंपरिक संगीत एवं कला की प्रस्तुति होगी.

स्थानीय एवं राष्ट्रीय कलाकारों की होगी प्रस्तुति : 19 एवं 20 मार्च को होने वाले सांस्कृति कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय कलाकारों में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों की मनमोहक गीत संगीत की प्रस्तुति होगी. 19 मार्च को दिपाली इंडियन आइडल की रनर, विरासत क्रिएटिव पटना, कुसुम वर्मा लखनऊ एवं विपिन मिश्रा दरभंगा के शंखनाद का कार्यक्रम होगा.

कवि सम्मेलन का आयोजन : मिथिला महोत्सव में 20 मार्च को राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. सीवान के चर्चित कवि सुनील कुमार तंग के नेतृत्व में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.

खेल कूद व पेंटिंग की प्रतियोगिता

मिथिला महोत्सव में छात्र छात्राओं की मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता तथा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा. महोत्सव की मुख्य विशेषता व्यंजन प्रतियोगिता होगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बीच बीच में बुझू तो जानू मिथिला प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी चलेगा.मिथिला महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने जिले के लोगों को आमंत्रित किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन