रात में शुरू हुई सफाई

Updated:
विज्ञापन

नौ बजे से दो बजे रात तक होगी सफाई सड़कों पर पसरी गंदगी व बजबजाते नाले से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. ऐसे में नगर परिषद द्वारा दो शिफ्टों में सफाई कार्य शुरू कराये जाने से ना सिर्फ शहर स्वच्छ रहेगा बल्कि यहां के नागरिक भी स्वस्थ रहेंगे. सफाई का जिम्मा एनजीओ को […]

विज्ञापन

नौ बजे से दो बजे रात तक होगी सफाई

सड़कों पर पसरी गंदगी व बजबजाते नाले से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. ऐसे में नगर परिषद द्वारा दो शिफ्टों में सफाई कार्य शुरू कराये जाने से ना सिर्फ शहर स्वच्छ रहेगा बल्कि यहां के नागरिक भी स्वस्थ रहेंगे. सफाई का जिम्मा एनजीओ को दिया गया है.
मधुबनी : अब शहर में कचरे नहीं दिखाई देगी. स्वच्छ व सुंदर शहर के लिए नगर परिषद ने कवायद शुरू कर दी है. अब यहां के लोगों को बजबजाते नाले व कूड़ा-कचरे से फैली गंदगी से निजात मिलेगी. दरअसल शहर में अब साफ -सफाई दो शिफ्टों में शुरू की गई है. पहले शिफ्ट में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक तथा शाम में 9 बजे से 2 बजे तक साफ -सफाई की जायेगी.
साथ ही नगर परिषद के कर्मी घर-घर जाकर लोगों को कचरा नाले के बजाय कूड़ादान में फेंकने के लिए जागरूक करेगें. इसके लिए नगर परिषद ने अलग-अलग टीम गठित की है. सफाई कर्मियों की टीम को अलग-अलग वार्डो में सफाई के निरीक्षण का जिम्मा दिया गया है.
सफाई कर्मी का अभाव
नगर परिषद में सफाई कर्मी का अभाव है. सफाई कर्मी के लिए स्वीकृत 113 पद में से 56 ही कार्यरत है. जिसमें पुरूष सफाई कर्मी के लिए स्वीकृत पद् 111 पद में से सिर्फ 35 तथा महिला के 58 स्वीकृत पद में से सिर्फ 21 कर्मी कार्यरत है. जिसे मुख्य सड़कों की सफाई में लगाया जा चुका है. ऐसे में दो शिफ्टों में साफ सफाई व्यवस्था में परेशानी आ सकती है.
एनजीओ से लिया जा रहा काम
सफाई कर्मी की कमी से जूझ रहा नगर परिषद में साफ – सफाई का जिम्मा एनजीओ को दिया गया है. 30 वार्डो वाले नगर परिषद क्षेत्र में 20 वार्डो में साफ – सफाई स्वयंसेवी संस्था सरस्वती आर्ट एंड कल्चर नामक संस्था करती है. वहीं शेष 10 वार्डो में आउट सोर्सिंग से सफाई करवायी जा रही है.
6.50 लाख होता है खर्च
नगर परिषद क्षेत्र में साफ – सफाई के मद में करीब साढ़े 6 लाख रुपया प्रति महीना व्यय किया जाता है. इसमें कार्यरत 56 सफाई कर्मी के वेतन में करीब 1 लाख से अधिक रुपये खर्च किये जाते है. जबकि आउट र्सोसिंग तथा स्वयंसेवी सहायता द्वारा लिए जा रहे सफाई कार्यो में करीब 4 लाख रुपया प्रति महीना व्यय किया जा रहा है. अब जबकि दो शिफ्टों सफाई व्यवस्था होगी. तो इसमें खर्च और अधिक बढ़ेगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन