शहरी विकास. तीन निश्चय बनेगी नगर परिषद के परफार्मेंस की कसौटी

Updated:
विज्ञापन

बेहतर परफार्मेंस से िमलेगी राशि मुख्यमंत्री के सात निश्चय में से तीन निश्चय शहर के विकास की कसौटी होगी. घर- घर नल, पक्का नाला व सड़क तथा शौचालय की उपलब्धता ही शहर के विकास का मापक होगा. कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री आदर्श निकाय बनने पर तीन करोड़ की […]

विज्ञापन

बेहतर परफार्मेंस से िमलेगी राशि

मुख्यमंत्री के सात निश्चय में से तीन निश्चय शहर के विकास की कसौटी होगी. घर- घर नल, पक्का नाला व सड़क तथा शौचालय की उपलब्धता ही शहर के विकास का मापक होगा. कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री आदर्श निकाय बनने पर तीन करोड़ की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है. यह देखना है कि नगर परिषद मधुबनी इस प्रोत्साहन का हकदार बनता है कि नहीं! इसके लिए नगर परिषद को विकासत्मक कार्यों में और तेजी लानी पड़ेगी.
मधुबनी : मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में से तीन निश्चय शहर में बुनियादी सुविधाएं से जुड़े हैं. इसमें शहर के प्रत्येक घरों में पाइप लाइन से पानी पहुंचाना, अधिक से अधिक पक्का नाला तथा शौचालय विहीन परिवारों को शौचालय उपलब्ध करना है. सरकार ने इसे ही शहर के विकास की कसौटी माना है. इस पर खरा उतरने पर ही नगर परिषद को पुरस्कार दिया जायेगा. यह राशि तीन करोड़ की होगी. यह राशि विकास मद में मिलने वाली राशि के अतिरिक्त होगी.
क्या कहते हैं मुख्य पार्षद
नप के मुख्य पार्षद खालिद अनवर ने बताया कि नगर परिषद शहर में तेजी से विकास कर रहा है. पेयजल, सड़क एवं नाला तथा शौचालय निर्माण में तेजी लायी गयी है. शहर में पेयजल के लिए सात सौ चापाकल लगे हुए हैं. चालू वित्तीय वर्ष में 130 चापाकल लगे हैं. वहीं नाला निर्माण की दिशा में काफी तेजी लायी गयी है. एक करोड़ 20 लाख से नये नाला निर्माण की स्वीकृति मिली है.
वहीं शौचालय निर्माण के लिए एक दो दिनों में चेक प्रदान की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन