बस व ऑटो की टक्कर में चार की मौत

Updated:
विज्ञापन

(मधुबनी) : बेनीपट्टी-सीतामढ़ी एसएस-52 पथ पर सुन्हौली चौक के पास हुई. इसमें बस व टेंपो की सीधी टक्कर में टेंपो सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सुन्हौली गांव के समीप हुई. मृतकों की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

(मधुबनी) : बेनीपट्टी-सीतामढ़ी एसएस-52 पथ पर सुन्हौली चौक के पास हुई. इसमें बस व टेंपो की सीधी टक्कर में टेंपो सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सुन्हौली गांव के समीप हुई.

मृतकों की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के जगवन गांव की प्रियंका देवी (32), विक्की कुमार (एक), सीतामढ़ी जिले के परुआ गांव के सतगुरु कामत (38) व शंभू कामत (40) के रूप में की गयी है. सभी की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं मृतका प्रियंका देवी की पुत्री रितु कुमारी व विशनपुर गांव के गोपाल प्रसाद सिंह जख्मी हैं. दूसरी ओर सीतामढ़ी की ओर से यात्रियों से भरा एक टेंपो आ रहा था. सुन्हौली चौक के पास दोनों की सीधी टक्कर हो गयी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी. घटना के बाद बस चालक फरार हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन