आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

पंडौल / मधुबनी : सकरी बाजार में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग जाने से कई दुकानें जल कर राख हो गयी . सकरी चौक स्थित राजकीय औषधालय के समीप वर्षों से कुछ लोग फुटपाथी दुकानें लगती है. शुक्रवार को भी सभी अपनी दुकान बंद कर चले गये थे कि अचानक एक दुकान से […]

विज्ञापन

पंडौल / मधुबनी : सकरी बाजार में शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग जाने से कई दुकानें जल कर राख हो गयी . सकरी चौक स्थित राजकीय औषधालय के समीप वर्षों से कुछ लोग फुटपाथी दुकानें लगती है.

शुक्रवार को भी सभी अपनी दुकान बंद कर चले गये थे कि अचानक एक दुकान से उठी आग की लपटों ने छह दुकानों से अधिक को अपनी चपेट में ले हजारों का सामान स्वाहा कर दिया . घटना के बाद पहुंची सकरी पुलिस वाहन पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंक दिया जिससे पुलिस वाहन का शीशा टूट गया .
इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया की आग की खबर पर बिना देर किये इसकी सूचना फायर बिग्रेड व एनएचएआई को दिया गया . इसके बाद पुलिस की गश्ती वाहन वहा पहुंची थी .
घटना स्थल पर भीड़ अधिक थी व अंधेरे में किसी एक व्यक्ति ने वाहन पर पत्थर फेंक दिया . समाचार लिखे जाने तक किसी ने थाना में शिकायत दर्ज नहीं किया है जबकि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया . जबकि पत्थर फेंकने वाले की तलाश पुलिस कर रही है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन