सराफा व्यवसायियों ने बंद रखा प्रतिष्ठान
मधुबनी/ मधेपुर : केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क लगाये जाने के विरोध में मधेपुर बाजार के सराफा व्यवसायियाें एंव कारीगरों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिया है. शनिवार को सभी सराफा व्यवसायियों ने अपना प्रतिष्ठान रखा तथा काला बिल्ला लगा कर बाजार की सड़को पर प्रदर्शन किया. स्वर्णकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर […]
मधुबनी/ मधेपुर : केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क लगाये जाने के विरोध में मधेपुर बाजार के सराफा व्यवसायियाें एंव कारीगरों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिया है. शनिवार को सभी सराफा व्यवसायियों ने अपना प्रतिष्ठान रखा तथा काला बिल्ला लगा कर बाजार की सड़को पर प्रदर्शन किया. स्वर्णकार संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर के नेतृत्व में व्यवसायी एंव कारीगरों ने अपने हाथों मे केन्द्र सरकार विरोधी पोस्टर लेकर दिन भर बाजार की सड़को पर विरोध जताते रहे.
हड़ताली व्यवसायी केन्द्र सरकार के विरोध मे नारे लगा रहे थे. हड़ताल में शामिल लोगों का कहना था कि उत्पाद शुल्क वापस लिये जाने तक यह अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा. दुकान बंद रहने के कारण गहने जेवरात खरीदने के लिए दूरदराज से आने वाले ग्राहकों को वापस बैरंग लौटना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










