आग में जल गया सुहाग का जोड़ा, चार घर जले
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बगहा : कैलाशनगर मुहल्ले में गुरुवार की रात में खाना बनाने के दौरान आग लगने से चार घर जल गये हजारों की संपत्ति भी जल गयी. दुल्हन के सुहाग का जोड़ जल कर राख हो गया. गौरी शंकर बीन के पुत्र की शादी 14 मार्च को होने वाला है. नाते रिश्तेदार आ गये है. उन […]
विज्ञापन
बगहा : कैलाशनगर मुहल्ले में गुरुवार की रात में खाना बनाने के दौरान आग लगने से चार घर जल गये हजारों की संपत्ति भी जल गयी. दुल्हन के सुहाग का जोड़ जल कर राख हो गया.
गौरी शंकर बीन के पुत्र की शादी 14 मार्च को होने वाला है. नाते रिश्तेदार आ गये है. उन लोगों के लिए खाना बन रहा था. तभी आग लग गयी और सारा संपत्ति जल कर राख हो गया. गौरी शंकर बीन के बेटे रामप्रवेश बीन की शादी 14 मार्च को सहोदरा थाना के बनबैरी गांव निवासी सरल बीन की पुत्री लक्ष्मीना बीन से होने वाली है.
रामप्रवेश की मां सुमित्रा देवी पेटी में गहना ढ़ूंढ रही है और कहती है कि इसी में गहना, पैसा तथा कपड़ा रखा गया था. वह भी जल कर राख हो गया. इतना ही नहीं 50 हजार रुपया घर बनवाने के लिए रखा गया था. सब कुछ जल कर राख हो गया. अब कैसे होगा बेटे का विवाह भगवान जाने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










