बैंक हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक असर

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : यूनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियन के बैनर तले जिले भर के ग्रामीण बैंक के अधिकारी व कर्मी अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे. जिले के दो क्षेत्रीय कार्यालय को मिलाकर कुल 115 ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी ताला लटका रहा. क्षेत्रीय कार्यालय […]

विज्ञापन

मधुबनी : यूनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियन के बैनर तले जिले भर के ग्रामीण बैंक के अधिकारी व कर्मी अपने 11 सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे. जिले के दो क्षेत्रीय कार्यालय को मिलाकर कुल 115 ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी ताला लटका रहा.

क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन
अपने विभिन्न मांगों को लेकर कर्मियों ने मधुबनी क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया. तथा केंद्र सरकार के ग्रामीण बैंक विरोधी नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कर्मियों ने जुलूस निकाला.
कारोबार प्रभावित
हड़ताल के कारण मधुबनी क्षेत्रीय कार्यालय की 67 शाखाएं बंद रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में इसका व्यापक असर रहा. दो दिनों तक हड़ताल रहने के कारण करीब 12 करोड़ की लेन-देन प्रभावित रही.
भेद भाव बरत रही सरकार
ग्रामीण बैंक आफिसर्स फेडरेशन के चेयरमैन रामाशंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण बैंक के साथ भेद भाव नीति अपना रही है. प्रायोजक बैंक के अनुरूप सभी सुविधाएं नहीं दे रही है. तथा ग्रामीण बैंकों को निजीकरण करने का प्रयास कर रही है. इंप्लाइज के सचिव शेखर झा, केके कमलेश एवं रामाशीष यादव ने कहा कि ग्रामीण बैंक कर्मियों को कई तरह की सुविधाओं से वंचित रखा गया है. अब तक पूर्ण रूप से वेतन समझौता भी लागू नहीं हुआ.
हड़ताल के दूसरे दिन ग्रामीण बैंक कर्मियों ने शहर में जुलूस निकाला. जुलूस में नरेश कुमार श्रीवास्तव, कमल कुमार कमलेश, संजय कुमार, सुकेश झा, नरेंद्र मिश्रा, आदित्य कुमार सिन्हा, विदेश्वर महतो, योगेंद्र साह, अशोक कुमार पंजियार, सतीश कुमार झा, शैलेंद्र कुमार सिंह अन्य शामिल थे.
संगीता कुमारी, विकास कुमार, रौशन कुमार,शिव कुमार साह, शंभू सांडिल्य, अजय मिश्रा, भरत प्रसाद, मुरली मनोहर, नितन राम, शैलेंद्र सिन्हा, शैलेश पांडे, नरेंद्र मिश्रा, रवींद्र प्रसाद, अनिता कुमारी, आले अहमद, फैज बारिश सहित
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन