इंटर परीक्षा. परीक्षार्थी को हुई प्रसव पीड़ा, भेजा गया अस्पताल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा से आठ निष्कासित मधुबनी : इंटर परीक्षा के चौथे दिन प्रथम पाली में एनआरबी हिंदी, मैथिली, उर्दू, अंग्रेजी की परीक्षा ली गई. सभी 53 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई. शहर के शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रसव पीड़ा के कारण पंडौल की परीक्षार्थी सुलेखा कुमारी के लिये एंबुलेंस […]
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा से आठ निष्कासित
मधुबनी : इंटर परीक्षा के चौथे दिन प्रथम पाली में एनआरबी हिंदी, मैथिली, उर्दू, अंग्रेजी की परीक्षा ली गई. सभी 53 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई. शहर के शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रसव पीड़ा के कारण पंडौल की परीक्षार्थी सुलेखा कुमारी के लिये एंबुलेंस मंगवाया गया. केंद्राधीक्षक ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को उक्त छात्रा का समुचित इलाज के लिये लिखा. केंद्राधीक्षक ने एक सहायिका को भी परीक्षार्थी के साथ जाने की अनुमति दी.
केंद्राधीक्षक सुनैना कुमारी ने कहा कि परीक्षा शंतिपूर्ण माहौल में हुई. हालांकि इस केंद्र पर महिला परीक्षार्थियों की परीक्षा हो रही है पर महिला वीक्षकों का अभाव रहा. इस केंद्र पर एक महिला वीक्षक,दो सेविका,दो सहायिका व एक महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जा सकी है. वाटसन उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक की मांग पर एसडीओ ने छह महिला वीक्षक दी है. इस परीक्षा केंद्र पर सिर्फ महिला परीक्षार्थी हैं. एक महिला पर्यवेक्षिका व एक महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई है.
वाटसन स्कूल परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी चालू अवस्था में रखने के लिये जेनरेटर की व्यवस्था की गई है. परिसर में सिर्फ एक चापाकल रहने के कारण परीक्षा वाले कमरों पर बाल्टी में पानी भरकर रखा गया है. ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार को वाटसन उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र का दंडाधिकारी बनाया गया है. द्वितीय पाली में एकाउंटेसी की परीक्षा ली गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










