मधुबनी की अपहृता बरामद
गौनाहा : मधुबनी जिला के सिसवनवा गांव की अपहृत लड़की गुरुवार को मटियरिया थाना क्षेत्र के बनहवा परसा गांव से अपने युगल प्रेमी के साथ बरामद कर ली गयी है. थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि उक्त अपहृत लड़की मधुबनी जिला के पंडौल थाना क्षेत्र के सिसवनवा की रहने वाली है. कांड संख्या 26/16 के […]
गौनाहा : मधुबनी जिला के सिसवनवा गांव की अपहृत लड़की गुरुवार को मटियरिया थाना क्षेत्र के बनहवा परसा गांव से अपने युगल प्रेमी के साथ बरामद कर ली गयी है. थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि उक्त अपहृत लड़की मधुबनी जिला के पंडौल थाना क्षेत्र के सिसवनवा की रहने वाली है. कांड संख्या 26/16 के तहत उसके अपहरण का प्राथमिकी थाने में दर्ज था. उक्त लड़की चनपटिया थाना क्षेत्र के जैतिया गांव निवासी अशर्फी शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा जो उक्त गांव में रहकर ठेकेदारी करता था.
वह उसके साथ 9 फरवरी 2016 को अपने युगल प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी. गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों युगल जोड़ी लड़का के संबंधी के यहां बनहवा परसा मे कुछ दिनों से पनाह लिये हुए है. वहीं पंडौल थाना से पुलिस बल के साथ आये सहायक आरक्षी निरीक्षक अरूण कुमार ने स्थानीय थाना के सहयोग से बरामद कर दोनों को अपने साथ लिये चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










